7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

ट्रक में 35 लाख रुपए की शराब के 325 कार्टन जब्त

- विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाए जाने का अंदेशा- पुलिस का दावा, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Google source verification

जोधपुर।
विधानसभा चुनाव को लेकर बरती जा रही सख्ती के बावजूद पंजाब से शराब तस्करी थम नहीं रही है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सैल ने कापरड़ा थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान पंजाब नम्बर के एक ट्रक में नमकीन बनाने में प्रयुक्त पाउडर के नीचे छुपाकर रखे अंग्रेजी शराब के 325 कार्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। विधानसभा चुनाव से छह दिन पहले शराब पकड़े जाने से अंदेशा है कि यह मतदाताओं को बांटी जानी थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि यह शराब पंजाब से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि पंजाब नम्बर के एक ट्रक में अवैध शराब भरी होने और ट्रक के बिलाड़ा की तरफ से आने की सूचना मिली। साइबर सैल के कांस्टेबल किशोर दुग्तावा की सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। कापरड़ा थाने के सामने नाकाबंदी की गई। तभी वहां आए पंजाब नम्बर के एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें नमकीन बनाने में प्रयुक्त होने वाले पाउडर से भरे कार्टन नजर आए।
जिन्हें हटाकर जांच की गई तो अंग्रेजी शराब से भरे कार्टन सामने आए। ट्रक को थाने में ले जाया गया, जहां ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 325 कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रक वशरबा को जब्त कर चूरू जिले में राजगढ़ थानान्तर्गत सुनील कुमार पुत्र सूरजभान जाट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत 35 लाख रुपए आंकी है।
कार्रवाई में साइबर सैल प्रभारी एसआइ करणीदान, एएसआइ अमानाराम, मनोहरसिंह, हेड कांस्टेबल श्रवणराम, कांस्टेबल चनणाराम, सेठााराम, किशोर दुग्तावा आदि शामिल थे।
लुधियाना से अहमदाबाद ले जा रही थी शराब : पुलिस
चालक से पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि जब्त शराब पंजाब के लुधियाना से ट्रक में भरी गई थी। जो जोधपुर होकर गुजरात के अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। हालांकि अंदेशा यह भी है कि मतदान से पहले मतदाताओं रिझाने के लिए शराब लाई गई थी। ट्रक में शराब भेजने और मंगवाने वाले तस्कर का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।