13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के 36 डॉक्टर्स सिरोही मेडिकल कॉलेज लगाए

एनएमसी निरीक्षण

less than 1 minute read
Google source verification
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के 36 डॉक्टर्स सिरोही मेडिकल कॉलेज लगाए

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के 36 डॉक्टर्स सिरोही मेडिकल कॉलेज लगाए


जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाह ने बुधवार को सरकार के आदेश के तहत 36 चिकित्सक शिक्षकों को सिरोही मेडिकल कॉलेज भेजा। जबकि पूर्व में भी संभाग के अन्य जिलों में इसी तरह नेशनल मेडिकल काउंसिल निरीक्षण के दौरान डॉक्टर्स लगते रहे हैं। बाद में इन डॉक्टर्स को पुन: जोधपुर लाया गया। इस तबादले में एनाटॉमी से डॉ. सुषमा कटारिया, बायोकेमेस्ट्री से डॉ. रंजना माथुर, टीबी एंड चेस्ट से डॉ. गोपाल पुरोहित, रेडियोडाइग्नोसिस विभाग से डॉ. कीति चतुर्वेदी, गायनी से डॉ. रेखा जाखड़, फिजियोलॉजी से डॉ. मनीष परिहार, सर्जरी से डॉ. रामाकिशन सारण, एनाटॉमी से डॉ. तुहिन गुलियानी, फिजियोलॉजी से डॉ. सुनीता चौधरी,बायोकेेमेस्ट्री से डॉ. विहान चौधरी, फार्माकॉलोजी से डॉ. कमलकिशोर, पेथोलॉजी से डॉ. तरुणा चौधरी, माइक्रोबायोलॉजी से डॉ. अर्चना बोड़ा, मेडिसिन से डॉ. पुनीत नाग, डॉ. प्रतिमा चौहान, सर्जरी से डॉ. विजय वर्मा, एनेस्थेसिया से डॉ. प्रमिला सोनी, डॉ. शिखा सोनी, शिशु रोग विभाग से डॉ. विकास कटेवा, स्कीन एंड वीडी से डॉ. चंद्रप्रकाश, साइक्रेटी से डॉ. अशोक कुमार चौधरी, ऑर्थोपेडिक से डॉ. रामाकिशन, गायनी से डॉ. रितू, फिजियोलॉजी से डॉ. मनोज कुमार बूंदेला, बायोकेमेस्ट्री से डॉ. रितू गुप्ता, डॉ. गोरा दाधीच, पेथोलॉजी से डॉ. कंचन राठौड़, मेडिसिन से डॉ. सुरेंद्रसिंह भाकल, डॉ. यश, सर्जरी से डॉ. महेंद्र कुमार, ओबीएस गायनी से डॉ. विजया, एनेस्थेसिया से डॉ. मोनिका गुप्ता, रेडियो डाइग्नोसिस से डॉ. समता बुड़ानिया, फोरेंसिक मेडिसिन से डॉ. नरेंद्र कुमार वैष्णव, कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ. अरुण कुमार और एनाटॉमी से डॉ. तरुणा चौधरी को सिरोही मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। गौरतलब हैं कि इस तरह तबादले पहले भी होते रहे हैं।