
POCSO Act, Protection of Children from Sexual Offences (POCSO), Special POCSO Court, Special Courts, Rajasthan High Court, jodhpur news, jodhpur news in hindi
जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज स्तर के 52 न्यायाधीशों को राज्य सरकार की ओर से नवगठित पोक्सो कोर्ट में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। कई न्यायिक अधिकारियों को अपने मूल पद के साथ पोक्सो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। रजिस्ट्रार जनरल सतीश शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्पेशल जज एससी एसटी कोर्ट जोधपुर मेट्रो अनिमा दाधीच को पोक्सो कोर्ट जोधपुर मेट्रो, एडीजे जोधपुर जिला ब्रजेश पंवार को पोक्सो कोर्ट जोधपुर जिला, एडीजे बालोतरा अजीत खान को पोक्सो कोर्ट बालोतरा, डीजे जालोर राजेन्द्रप्रकाश सोनी को पोक्सो कोर्ट जालोर, एडीजे जैसलमेर मनोज कुमार सोनी को पोक्सो कोर्ट जैसलमेर, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट मेडता सिद्धेश्वर पुरी को पोक्सो कोर्ट मेडता, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट पाली तनसिंह चारण को पोक्सो कोर्ट पाली संख्या 1 से 3 तक का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
इनके अलावा एससी एसटी कोर्ट अजमेर में विशेष जज ब्रज माधुरी शर्मा को अजमेर पोक्सो कोर्ट संख्या 1 तथा 2, एससी एसटी कोर्ट अलवर में विशेष जज जगेन्द्रकुमार अग्रवाल को अलवर के ही पोक्सो कोर्ट संख्या 1 से 4 तक, एडीजे बांसवाडा मो. आरिफ को पोक्सो कोर्ट बांसवाड़ा, एससी एसटी कोर्ट बांरा में स्पेशल जज राकेश कटारा को पोक्सो कोर्ट बारां संख्या 1 व 2, प्रेमलता सैनी स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट बारां 1 व 2, स्पे. जज एससीएसटी कोर्ट भीलवाड़ा चन्द्रप्रकाश सिंह को पोक्सो कोर्ट भीलवाड़ा 1 व 2, एससी एसटी कोर्ट बीकानेर में स्पे. जज बलदेव राज बेनीवाल को पोक्सो कोर्ट बीकानेर, एससी एसटी कोर्ट बूंदी में स्पे. जज दीपक दुबे को पोक्सो कोर्ट बूंदी 1 व 2, एडीजे चितौडगढ़ मनीषा सिंह को पोक्सो कोर्ट चित्तौडगढ़, एडीजे चूरू राजेश कुमार दारिया को पोक्सो कोर्ट चूरू, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट दौसा हेमंत सिंह बाघेला को पोक्सो कोर्ट दौसा, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट धौलपुर मुकेश त्यागी को पोक्सो कोर्ट धौलपुर, फेमिली कोर्ट जज डूंगरपुर मंछाराम सुथार को पोक्सो कोर्ट डूंगरपुर, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट गंगानगर संदीप कौर को पोक्सो कोर्ट गंगानगर, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट हनुमानगढ़ पृथ्वीपाल सिंह को पोक्सो कोर्ट हनुमानगढ़, स्पे. जज पोक्सो कोर्ट जयपुर जिला दलीप सिंह को पोक्सो कोर्ट जयपुर मेट्रो 1 से 6 तक, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट झालावाड़ स्वाति शर्मा को पोक्सो कोर्ट झालावाड संख्या 1 व 2, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट झुंझनु नीरज दाधीच को पोक्सो कोर्ट झुंझनु, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट करौली गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया को पोक्सो कोर्ट करौली, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट कोटा गिरीश अग्रवाल को पोक्सो कोर्ट कोटा 1 से 5 तक, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट प्रताप गढ़ अमित सेहलोत को पोक्सो कोर्ट प्रतापगढ़ में, एडीजे राजसमंद बुलाकीदास व्यास को पोक्सो कोर्ट राजसमंद, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट सवाईमाधोपुर बालकृष्ण मिश्रा को पोक्सो कोर्ट सवाईमाधोपुर, एडीजे 2 सीकर महेन्द्र कुमार डाबी को पोक्सो कोर्ट सीकर, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट सिरोही पूर्णिमा गौड़ को पोक्सो कोर्ट सिरोही, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट टौंक भंवरसिंह भडाला को पोक्सो कोर्ट टोंक, स्पे. जज एससी एसटी कोर्ट उदयपुर दिनेश कुमार नागौरी को पोक्सो कोर्ट उदयपुर 1 व 2 में पीठासीन अधिकारी का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
Published on:
08 Aug 2018 01:21 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
