
जोधपुर। राजस्थान राज्य की छह अग्निवीर महिला उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल हुई है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर के अनुसार इन उम्मीदवारों का इस महीने कोर ऑफ़ मिलिट्री पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र बैंगलुरु में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। मेरिट सूची में तीन उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं से है जो कि झुंझुनूं, बीकानेर और चुरू जिलों की रहने वाली है और तीन उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर से है जो कि नागौर जिले की है।
इन सभी उम्मीदवारों ने अपने सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं तक बहुत उच्च अंक प्राप्त किया है और उनमे से एक कला संकाय में स्नातक है। इन सभी ने स्क्रीनिंग टेस्ट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और सभी उम्मीदवारों के बीच प्रथम छह स्थान हासिल किया है।
इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए 10वीं या 12वीं पास युवक/युवती आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अग्निवीर में भर्ती के लिए उम्र सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी आवश्यक है। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और अच्छे चरित्र का होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। योग्यता संबंधी डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Updated on:
3 May 2024, 9:56 PM IST
Published on:
3 May 2024, 9:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.