20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहेश्वरी महाकुंभ में बोले राज्यपाल- परंपराओं को स्मरण रखते हुए भविष्य के प्रति सजग समाज ही बढ़ता है आगे

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने समाज को शिक्षा, कौशल और मानवीय मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Maheshwari Mahakumbh, Maheshwari Mahakumbh in Jodhpur, Governor Haribhau Kisanrao Bagde, Haribhau Kisanrao Bagde, Haribhau Kisanrao Bagde in Jodhpur, Jodhpur News, Rajasthan News, माहेश्वरी महाकुंभ, माहेश्वरी महाकुंभ इन जोधपुर, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, हरिभाऊ किसनराव बागडे, हरिभाऊ किसनराव बागडे इन जोधपुर, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने समाज से शिक्षा, कौशल विकास और मानवीय मूल्यों के साथ राष्ट्र सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वही समाज आगे बढ़ता है जो परंपरा को स्मरण रखते हुए भविष्य के प्रति सजग रहता है।

समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन

बागडे ने रविवार को जोधपुर में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन एवं माहेश्वरी महाकुंभ में सहभागिता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना का सशक्त स्वरूप है।

राज्यपाल ने समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि वही समाज प्रगति करता है जो अपनी प्रतिभाओं को सम्मान और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज की एकता, समान संस्कृति, मूल्य और परंपराओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

'राष्ट्र केवल भू-भाग नहीं, बल्कि जीवंत दर्शन'

उन्होंने कहा कि राष्ट्र केवल भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत दर्शन है, जो विभिन्न समाजों के सामूहिक योगदान से सशक्त होता है। इस दृष्टि से माहेश्वरी समाज भारतीय संस्कृति की प्रवाहमान धारा है। राज्यपाल ने उद्योग, व्यापार, स्टार्ट-अप, महिला सशक्तिकरण, सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

गौरतलब है कि शनिवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे तथा माहेश्वरी सभा के 117 वर्ष पूरे होने पर डाक टिकट जारी किया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl