4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madan Dilawar: जोधपुर में मदन दिलावर का अनोखा अंदाज, कार्यकर्ता के सामने कान पकड़ने का वीडियो हुआ वायरल

Madan Dilawar Viral Video: सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के तबादलों पर हुई चर्चा अचानक सुर्खियों में आ गई, जब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा कार्यकर्ता के सामने कान पकड़ लिए।

2 min read
Google source verification
Madan Dilawar, Education Minister Madan Dilawar, Education Minister Madan Dilawar Latest News, Education Minister Madan Dilawar Update News, Education Minister Madan Dilawar Viral Video, Jodhpur News, Transfer of Teachers, Transfer of Third Grade Teachers, Jodhpur News, Rajasthan News, मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लेटेस्ट न्यूज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपडेट न्यूज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वायरल वीडियो, जोधपुर न्यूज, शिक्षकों के तबादले, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अक्सर अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं, लेकिन जोधपुर में रविवार को उनका अलग ही रूप देखने को मिला। सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा के एक कार्यकर्ता के सामने कान पकड़ लिए, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर देहात भाजपा जिला उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल रविवार को शिक्षा विभाग में तबादलों से जुड़ी अपनी शिकायत लेकर सर्किट हाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पालीवाल ने मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया और विभागीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर उलाहना दिया। इसी दौरान दिलावर ने उनके सामने कान पकड़कर प्रतिक्रिया दी।

पालीवाल ने दी प्रतिक्रिया

घटना के समय मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। पहले तो पत्रकारों को बाहर जाने के लिए कहा गया और कुछ लोगों के मोबाइल से वीडियो भी हटवाए गए, लेकिन फुटेज फिर भी बाहर आ गया और वायरल हो गया। जब इस बारे में मनोहर पालीवाल से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह उनके क्षेत्र का मामला था और वे केवल चर्चा करने आए थे। उन्होंने कहा कि माफी वाली स्थिति नहीं थी, दिलावर वरिष्ठ नेता हैं और सब कुछ सामान्य बातचीत में हुआ।

यह वीडियो भी देखें

'निजी बातचीत का वीडियो बनाना गलत'

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी अपनी बात रखी। उनका कहना था कि निजी बातचीत का वीडियो बनाना गलत है और यह निकृष्टता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके भाइयों जैसे हैं और जरूरत पड़े तो वे माफी भी मांगने को तैयार हैं, लेकिन इस तरह वीडियो बनाना अनुचित है। इसके साथ ही दिलावर ने बताया कि जोधपुर में एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है। आरोप था कि स्कूल अतिक्रमित भूमि पर बना था और गलत जानकारी देकर मान्यता प्राप्त की गई थी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader