27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्टरमाइंड दो सीए के खिलाफ 6 हजार पन्नों की चार्जशीट

- बोगस फर्में बनाकर कर 17.39 करोड़ रुपए की कर चोरी का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rajpurohit

•

Updated: 13 Feb 2020, 1:09 AM IST

मास्टरमाइंड दो सीए के खिलाफ 6 हजार पन्नों की चार्जशीट

मास्टरमाइंड दो सीए के खिलाफ 6 हजार पन्नों की चार्जशीट

जोधपुर. बोगस फर्में बनाकर करोड़ों रुपए की कर चोरी के मामले में मास्टरमाइंड दो सीए पर आरोपों के संबंध में बुधवार को न्यायालय में अंतरिम चार्जशीट पेश की गई। स्टेट जीएसटी विभाग की एंटी इवेजन टीम ने आर्थिक अपराध मजिस्ट्रेट न्यायालय के मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 में कुल 5943 पन्नों की चार्जशीट पेश की। आरोपी जोधपुर के सीए गौरव माहेश्वरी जेल में है। दूसरी आरोपी जयपुर की सीए सुश्री परिधि जैन जमानत पर है।

विभाग के उपायुक्त नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि दोनों आरोपी सीए गौरव व परिधि को 16.75 करोड़ रुपयों की टैक्स चोरी प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान में कुल 17.39 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है। दोनों आरोपियों ने कुल 26 बोगस फ र्मो का पंजीयन, रिटर्न फ ाइल करके गलत आइटीसी के लाभ दिलाने के लिए कर चोरी की। इस मामले में धारा 132 के तहत 5 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

बोगस बिलों से 90.90 करोड़ के रिटर्न
मास्टरमाइंड परिधि ने कर चोरी की मंशा से गौरव से मिलकर साजिश रची। कूटरचित तरीकों से रिश्तेदारों, परिचितों सहित कई लोगों के नाम से, भ्रामक लुभावने विज्ञापनों से, फ्री व सस्ती दरों पर जीएसटी पंजीयन व रिटर्न भरने की आड में दस्तावेज हासिल किए। जीएसटी में फर्जी तथ्य व आंकड़े पेश कर पंजीयन कराया। फर्जी आइटीसी बनाकर रिटर्न में बिना माल व सेवाओं को बोगस बिलों में दर्शाया। जिनसे 90.90 करोड़ रिटर्न में बताकर कर चोरी की।

फर्जी लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विभाग के आयुक्त डॉ प्रीतम बी यशवंत के अनुसार राज्य में इस तरह के फ र्जी बिलों, फ र्जी फ र्मों के कार्य करने और करवाने वाले गिरोहों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करने की कार्ययोजना बनाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से एेसे गिरोहों से दूर रहने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग