12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 प्रतिशत युवा अभी तक वैक्सीनेटेड नहीं

  इधर, 3 लाख 70 हजार 4 सौ 26 जने 45 प्लस आयु के वैक्सीनेटेड होना बाकी कोरोना की द्वितीय लहर भूलें नहीं, ज्यादा से ज्यादा करवाए वैक्सीनेशन
2 min read
Google source verification

जोधपुर. कोरोना संक्रमण किस कदर घरों को बर्बाद किया यह मंजर अप्रेल-मई माह में देखा। लेकिन अफसोस कि जोधपुर में 70 प्रतिशत युवा भी अभी वैक्सीनेटेड नहीं हुए है। जोधपुर में 18 से 44 आयुवर्ग वाले युवाओं की संख्या 16 लाख 36 हजार 8 सौ 75 हैं, इसमें 4 लाख 97 हजार 99 ने प्रथम डोज और केवल 71 हजार 2 सौ 97 ने द्वितीय डोज लगवा रखी है। प्रथम डोज में 30.37 प्रतिशत युवा वैक्सीनेटेड हैं और दूसरी डोज में 14.34 प्रतिशत ही वैक्सीनेटेड हुए हैं। ये आंकड़े संभावित तीसरी लहर को लेकर अनहोनी की आशंका प्रकट करते हैं। सर्वाधिक प्रथम डोज शहर के युवाओं ने 50.29 फीसदी लगवा ली है और लेकिन द्वितीय डोज का आंकड़ा 20.83 प्रतिशत है। युवाओं का इतना कम वैक्सीनेटेड होना बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है।

बड़ा कारण वैक्सीनेशन की कमी भी

एक कारण ये भी हैं कि सरकार के पास बहुत कम संख्या में वैक्सीन आ रही है। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग भी कई जनों की नहीं हो रही है। इस कारण भी कई युवा वैक्सीनेशन नहीं करवा पा रहे हैं। कभी प्रथम डोज तो कभी द्वितीय डोज के लिए वैक्सीनेशन होता है। वहीं गांवों में स्लॉट बुकिंग नहीं होती, उसके बावजूद ग्रामीण युवा टीका नहीं लगवा रहे है। कोरोना की द्वितीय लहर ने गांवों में सर्वाधिक लोगों को प्रभावित किया था। उसके बावजूद गांवों में कम टीकाकरण होना भारी पड़ सकता है।

ब्लॉक अनुसार जानिए प्रतिशत में कहां कितने वैक्सीनेटेड
ब्लॉक नाम- प्रथम डोज- द्वितीय डोज ( आंकड़े प्रतिशत में)

बालेसर-19.96-10.69
बावड़ी-25.94-11.66

बाप-25.27-5.23
भोपालगढ़-29.46-9.51

बिलाड़ा-21.44-8.31
लूणी-20.86-8.86

मंडोर-25.02-8.44
ओसियां-17.31-8.06

फलोदी-16.26-12.37
शेरगढ़-21.49-7.04

शहर के सरकारी व प्राइवेट सेंटर- 50.29-20.83
---------

45 प्लस वैक्सीनेशन की स्थिति

45 प्लस आयुवर्ग की बात करें तो प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 64.99 प्रतिशत है और द्वितीय डोज लेने वालों की संख्या 52.10 फीसदी है। सौ प्रतिशत इनका भी वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, जो खतरे की घंटी है। संभावित तीसरी लहर आने की बातें अब शुरू हो चुकी हैं। जोधपुर शहर में 1 लाख 2 हजार 1 सौ 85 का वैक्सीनेशन 45 प्लस में होना शेष हैं। जोधपुर में 45 प्लस आयुवर्ग वालों की जनसंख्या 10 लाख 58 हजार 75 हैं।

.....................

ब्लॉक वाइज वैक्सीनेशन होना बाकी

बालेसर- 22534
बावड़ी- 16496

बाप- 22557
भोपालगढ़- 12735

बिलाड़ा- 23980
लूणी- 36497

मंडोर- 19154
ओसियां- 41606

फलोदी- 47175
शेरगढ़-25507

जोधपुर शहर-102185

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग