11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर के काला-गोरा भैरव मंदिर पर लगा ताला, भाइयों की लड़ाई में श्रद्धालु हुए परेशान, कब्जा करने का आरोप

Jodhpur News: जोधपुर के मंडोर गार्डन स्थित काला-गोरा भैरव मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके बाद मंदिर पर ताला लगा दिया। इसके कारण दूर से आए श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं हो पाए।
2 min read
Google source verification
jodhpur kala gora bheruji mandir

ताला लगे मंदिर की फोटो: पत्रिका

Kala-Gora Bhairava Temple Locked: जोधपुर के मंडोर गार्डन स्थित प्रसिद्ध काला-गोरा भैरव मंदिर में पूजा के अधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन गया है। दो भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते मंदिर पर ताला लगा दिया है। इसक कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ रहा है।

भाइयों की लड़ाई में श्रद्धालु हुए परेशान

जानकारी के अनुसार काला-गोरा भैरव मंदिर में गहलोत परिवार सालों से पूजा-अर्चना करता आ रहा है। परिवार के दो भाइयों के बीच मंदिर की पूजा और व्यवस्था को लेकर विवाद चल रहा है। छोटे भाई पक्ष का आरोप है कि बड़े भाई के बेटे ने पिछले 4 सालों से मंदिर पर कब्जा कर रखा है और उन्हें मंदिर में प्रवेश करके पूजा करने से रोका जा रहा है। विवाद के बाद छोटे भाई ने कानूनी रास्ता अपनाया और कोर्ट से पूजा करने का आदेश प्राप्त किया लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मंदिर का ताला नहीं खोला। बड़े भाई के बच्चों की ओर से मंदिर बंद कर दिए जाने से अब श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं श्रद्धालु

काला-गोरा भैरव मंदिर जोधपुर के प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। नवविवाहित जोड़े यहां शादी के बाद धोक लगाने आते हैं और बच्चों के मुंडन संस्कार सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी मंदिर में किए जाते हैं। मंदिर बंद होने के कारण दूर-दराज से आने वाले भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पारिवारिक विवाद का असर धार्मिक स्थल और आम लोगों की आस्था पर नहीं पड़ना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से जल्द मंदिर खुलवाने और श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था करने की मांग की है।

देखें वीडियो

पुलिस ने किया हस्तक्षेप

काला-गोरा भैरव मंदिर में ताला लगने से श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। मंदिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द समाधान निकालकर मंदिर को दोबारा खोला जाए ताकि आम लोग पहले की तरह दर्शन कर सके।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग