
जल जीवन मिशन : राजस्थान में 75 फीसदी ग्रामीण परिवार अब भी कर रहे नल के पानी का इंतजार
राजेन्द्रसिंह देणोक
जोधपुर. राजस्थान के ग्रामीणों के लिए घर में पानी का नल अब भी दिवास्वप्न की तरह ही है। क्योंकि, प्रदेश के 105.78 लाख ग्रामीण परिवारों में से महज 31.44 लाख (29.72%) परिवारों के यहां घरों में ही नल लगे हुए हैं। जबकि, 75 फीसदी घरों में अब भी पानी के नलों का इंतजार है। वे अन्य जलस्रोतों पर निर्भर है। मजे की बात, घर-घर जल के नल लगाने की केन्द्र सरकार की महत्ती परियोजना जल जीवन मिशन (jal jeevan mission)सवा तीन साल में कोई जादू नहीं कर पाई। देश के अन्य राज्यों की तुलना में हमारा प्रदेश निचले पायदान पर है। हाल ही में, चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के सवाल पर जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलादसिंह पटेल ने लिखित में यह जानकारी दी। इसमें प्रदेश में जल जीवन मिशन की यह तस्वीर उभरी हैं।
सवा तीन साल : 11 जिलों को सिर्फ पासिंग अंक
जल जीवन मिशन की प्रगति पर गौर करें तो 33 जिलों में से 11 जिले महज पासिंग अंक ही ला पाए। 21 जिले तो ऐसे हैं जो पूरी तरह से फेल साबित हुए। यह परिणाम भी कोई एक साल का नहीं, अपितु तीन सालों का है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, कैलाश चौधरी और अर्जुनराम मेघवाल के जिले भी घर-घर नल कनेक्शन देने में फेल साबित हुए हैं।
सियासत के भी आरोप
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत जल जीवन मिशन को लेकर राज्य सरकार पर सियासत करने आरोप भी लगाते रहे हैं। शेखावत का यह भी कहना है कि केन्द्र की इस योजना को राज्य सरकार जानबूझ कर गंभीरता से नहीं ले रही है।
केन्द्रीय मंत्रियों के जिलों की तस्वीर
ओम बिड़ला (स्पीकर)- कोटा : 1.71 -21.07गजेन्द्रसिंह शेखावत - जोधपुर : 4.24 - 28.43
अश्विनी वैष्णव - पाली : 3.90 -44.00कैलाश चौधरी - बाड़मेर : 4.47 - 15.12
अर्जुन मेघवाल - बीकानेर : 2.69 - 30.29(मंत्री का नाम, जिला, कुल ग्रामीण परिवार और नल कनेक्शन प्रतिशत)
जिला : कुल ग्रामीण परिवार : नल कनेक्शन : प्रतिशत
अजमेर 3.29 - 1.06 - 32.37
अलवर 5.77 - 1.22 - 21.19बांसवाड़ा 3.36 - 0.43 -12.77
बारां 2.28 - 0.48 - 21.23बाड़मेर 4.47 - 0.68 -15.12
भरतपुर 4.06 - 0.54 -13.42भीलवाड़ा 4.39 - 1.93- 43.94
बीकानेर 2.69 - 0.81 - 30.29बूंदी 1.93 - 0.58 - 30.23
चित्तौड़गढ़ 2.91 - 0.68 - 23.38चुरू 3.11 -1.17 - 37.50
दौसा 2.60 - 0.43 - 16.60धौलपुर 1.96 - 0.25 - 12.78
डूंगरपुर 2.74 -0.33 - 12.21गंगानगर 3.04 - 1.53 - 50.25
हनुमानढ़ 2.97 - 1.53 - 51.58जयपुर 5.83 -2.27 - 38.98
जैसलमेर 1.18 -0.08 - 7.02जालोर 3.77 -1.09 - 28.90
झालावाड़ 2.53 -0.93 - 36.83झुंझुनूं 3.36 - 0.98 - 29.02
जोधपुर 4.24 - 1.20 - 28.43करौली 2.32 - 0.58 - 25.13
कोटा 1.71 -0.36 - 21.07नागौर 5.46 - 2.83 - 51.82
पाली 3.90 -1.72 -44.00प्रतापगढ़ 1.85 -0.25 - 13.28
राजसमंद 2.25 -1.16 - 51.51सवाई माधोपुर 2.36 -0.77 - 32.53
सीकर 3.66 -1.26 -34.51सिरोही 1.89 -0.64 - 33.80
टोंक 2.27 -0.64 - 28.24उदयपुर 5.64 -1.01 - 17.94
कुल 1,05.78 - 31.44 - 29.72
Published on:
26 Dec 2022 10:31 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
