
Bypass project will end the compulsion of trains to turn back in Ujjain- Demo Pic
जोधपुर। साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन की समयपालना में सुधार के उद्देश्य से साबरमती और महेसाना रेलवे स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन 1 फरवरी से लागू होगा।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12462 साबरमती-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट 1 फरवरी से साबरमती स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 4.45 बजे के स्थान पर अब 4.55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं महेसाना रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय शाम 5.28 बजे आने और 5.30 बजे रवाना होने के स्थान पर अब शाम 5.38 बजे पहुंचेगी और 5.40 बजे प्रस्थान करेगी।
मरम्मत व तकनीकी सुधार कार्य पूर्ण हो जाने के बाद गाड़ी संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रेल से भगत की कोठी से जम्मूतवी के बीच पूर्ववत संचालित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रेल से तथा गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रेल से नियमित रूप से बहाल की जाएगी।
Published on:
29 Jan 2026 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
