3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भांजी की शादी से लौट सूटकेस संभाला तो गायब था 8 तोला सोना

- जेवर उतार सूटकेस में रख फोटो के लिए स्टेज पर गई महिला, फिर सूटकेस एसयूवी में रखा- सूटकेस के चीरा लगाकर आभूषण व 11 हजार रुपए चुराए

less than 1 minute read
Google source verification
भांजी की शादी से लौट सूटकेस संभाला तो गायब था 8 तोला सोना

भांजी की शादी से लौट सूटकेस संभाला तो गायब था 8 तोला सोना

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत लक्ष्मण नगर सी में गौशाला रोड पर मैरिज गार्डन में भांजी की शादी के दौरान एक महिला को आभूषण उतारकर सूटकेस में रखना भारी पड़ गया। धारदार हथियार से सूटकेस के चीरा लगाकर चोर ने आठ तोला सोना व 11 हजार रुपए चुरा लिए। महिला घर पहुंची और सूटकेस संभाला तो वारदात का पता लगा।
पुलिस के अनुसार पाली जिले में तख्तगढ़ निवासी दरियाव देवी पत्नी अजीत कुमार व्यास अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए पुत्र व पुत्री के साथ गत 4 दिसम्बर को लक्ष्मण नगर सी में गौशाला रोड पर मैरिज गार्डन आई थी। रात 11 बजे शादी में खाना खाने के बाद महिला और उसकी बड़ी बहन सोने के लिए गार्डन के हॉल में चली गईं थी। उन्होंने अपने जेवर उतारकर सूटकेस में रख दिए थे। आधे घंटे बाद वे हॉल का दरवाजा बंद कर फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर चली गईं थी। फिर देर रात मैरिज गार्डन खाली कर दिया गया। हॉल में रखा सूटकेस व अन्य सामान एक एसयूवी में रख बहन के घर जाकर सो गईं। चालक की देखरेख में सारा सामान एसयूवी में रखा रहा।
दूसरे दिन सुबह तख्तगढ़ जाने के लिए उसी एसयूवी में राइकाबाग बस स्टैण्ड आ गई, जहां से साण्डेराव होकर तख्तगढ़ पहुंची। इस दौरान सूटकेस महिला के गोद में ही रखा रहा। घर जाकर सूटकेस संभाला तो उसमें रखी तीन तोला सोने की चिक, तीन तोला सोने की रखड़ी सैट, सवा तोला सोने का मंगलसूत्र, छह ग्राम सोने की दो चूडि़यां व 11 हजार रुपए गायब थे। सूटकेस के किसी धारदार हथियार से चीरा लगा हुआ था। महिला ने पति को सूचना दी। इस पर वे जोधपुर आए, जहां अजीत कुमार ने बनाड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। शिकायतकर्ता की खाद बीज की दुकान है।

Story Loader