
365 दिन में 9846 एफआइआर, 22 % मामले संपत्ति अपराध के,365 दिन में 9846 एफआइआर, 22 % मामले संपत्ति अपराध के
जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर (Police commissionerate Jodhpur) में बीते साल 9846 एफआइआर दर्ज (9846 FIR registered in a year) कराई गई थी। इनमें से आइपीसी की विभिन्न धाराओं में 7848 और स्थानीय व विशेष अधिनियम में 1998 एफआइआर शामिल हैं। 22 प्रतिशत से अधिक एफआइआर सम्पत्ति संबंधी अपराध यानि लूट, डकैती व चोरी की दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराध के 46.59 प्रतिशत मामलों में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर 67.97 प्रतिशत बरामदगी की गई है। बरामदगी का प्रतिशत पिछले चार साल की तुलना में सर्वाधिक है।
अवैध हथियार तस्करों पर कार्रवाइयाें में इजाफा
अवैध फायर आर्म्स यानि हथियारों के खिलाफ वर्ष 2022 में वर्ष 2021 की तुलना में डेढ़ गुना अधिक और चार साल की तुलना में तीन से चार गुना अधिक की गई। वर्ष 2019 में 2 बंदूक व 37 देसी कट्टे और 146 कारतूस जब्त कर 62 जनों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, 2020 में 4 बंदूक, 112 देसी कट्टे व 164 कारतूस जब्त कर 105 जनों काे गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2021 में 1 रिवॉल्वर, 21 देसी कट्टे, एक बंदूक व 34 कारतूस जब्त कर 36 जनों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि वर्ष 2022 में 137 रिवॉल्वर-देसी कट्टे, 366 कारतूस जब्त कर 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
चालान प्रतिशत घटा, लेकिन बरामदगी सर्वाधिक
पुलिस कमिश्नरेट के नवम्बर तक के तुलनात्मक आंकड़ों की मानें तो वर्ष 2021 की तुलना में बीते साल सम्पत्ति संबंधी अपराध के मामलों में चालान प्रतिशत गिरा है, लेकिन इन्हीं मामलों में बरामदगी प्रतिशत पिछले चार साल की तुलना में सर्वाधिक रहा। संपत्ति संबंधी अपराध के मामलों में वर्ष 2022 में 46.59 प्रतिशत चालान पेश किए गए। वहीं, वर्ष 2021 में यह 52.60 प्रतिशत था। वर्ष 2019 में यह 45.70 और वर्ष 2020 में 44.28 रहा था। वहीं, संपत्ति संबंधी अपराध की बरामदगी वर्ष 2019 में 53.85, वर्ष 2020 में 55.88, वर्ष 2021 में 52.60 और वर्ष 2022 में नवम्बर तक 67.97 प्रतिशत रही।
वर्ष भर में दर्ज होने वाली एफआइआर
हेड--------------------------जिला पूर्व------------------जिला पश्चिम
आइपीसी--------------------3569---------------------4279
स्थानीय-विशेष एक्ट---------1017---------------------981
------------------------------------------------------------------------------
कुल---------------------------4586----------------------5260 -- योग : 9846
------------------------------------------------------------------------------
फायर आर्म्स के खिलाफ कार्रवाई
जिला---------------------हथियार व संख्या------------कारतूस----------गिरफ्तार आरोपी
पूर्व-----------------------86 देसी कट्टे-------------------247---------------63
पश्चिम-------------------एक रिवॉल्वर व 50 कट्टे------119---------------49
--------------------------------------------------------------------------------------
योग----------------------137----------------------------366 कारतूस-----112
--------------------------------------------------------------------------------------
सम्पत्ति संबंधी अपराध---
अपराध-------------वर्ष2019-----------वर्ष 2020------------वर्ष 2021-----------वर्ष 2022
डकैती---------------01------------------00--------------------00-------------------00
लूट------------------87------------------24--------------------42-------------------71
नकबजनी----------333-----------------258-------------------278-----------------377
चोरी---------------1877-----------------1184-----------------1742----------------1778
(नोट : सम्पत्ति संबंधी अपराध के आंकड़े नवम्बर तक के तुलनात्मक हैं।)
Published on:
05 Jan 2023 02:58 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
