2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर की एक शानदार स्वीट डिश है ‘ प्रेम प्याला ‘

जोधपुर. शहर कला, संस्कृति, रहन सहन और खान पान के लिए मशहूर है। इस शहर का मिर्ची बड़ा, मावे की कचोरी, गुलाब जामुन और लस्सी तो मशहूर है ही। यहां की एक और चीज मशहूर है और वह है प्रेम प्याला ( prem pyala ) । यह एक डलीशियस स्वीट डिश ( sweet dish ) है। आइए जानते हैं इसकी रैसिपी ( recipe of prem pyala ) :    

2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 04, 2019

जोधपुर की एक शानदार  स्वीट डिश है ' प्रेम  प्याला '

जोधपुर की एक शानदार स्वीट डिश है ' प्रेम प्याला '

एम आई जाहिर / जोधपुर. मैं प्रेम का प्याला पी आया, इक पल में सदियां जी आया...। आपने प्याला शब्द पीने की चीजों के लिए इस्तेमाल होते हुए देखा होगा, लेकिन एक जोधपुरी व्यंजन ( Jodhpuri Taste ) स्वीट डिश ( sweet dish ) का नाम है ' प्रेम प्याला'। यह पी नहीं जाती, बल्कि खाई जाती है। जोधपुर के कटला बाजार के जवरीलाल भाटी को नई नई चीजें बनाने का शौक था। उन्होंने सन 2004 में कुछ मीठी चीजों को मिक्स कर एक नया लज्जतदार व्यंजन ईजाद किया, जिसका नाम ' प्रेम प्याला' रखा। यह ' प्रेम प्याला' इतना मशहूर हुआ कि फिर लोगों को बहुत पसंद आया और आज तो खाने ( food ) के शौकीन लोगों में इस व्यंजन की खूब चर्चा है। आइए आपको बताते हैं इस डलीशियस स्वीट डिश की रैसिपी :

जोधपुर के कटला बाजार के जवरीलाल भाटी के पुत्र विजय भाटी ने बताया कि फ्रुट क्रीम, रबड़ी और मेवा क्रीम को मिला कर ' प्रेम प्याला' बनाया जाता है। फ्रुट क्रीम बनाने के लिए एक किलो सेब,चार स्लाइस पाइनेपल,तीन पाव क्रीम और ड्राई फ्रुट के लिए स्वाद अनुसार काजू, किशमिश और बादाम मिक्स करते हैं। उसके बाद में उसमें रबड़ी मिलाते हैं। रबड़ी बनाने के लिए 5 किलो दूध में 150 ग्राम शक्कर मिलाते हैं और दूध 20-25 मिनट तेज आंच पर गर्म करते हैं। दूध तब तक गर्म करते हैं, जब तक कि वह रड़ कर गाड़ा न हो जाए। रड़ाने पर 500 ग्राम दूध करीब 300 ग्राम हो जाता है। इस तरह रबड़ी तैयार हो जाती है। रबड़ी बनने के बाद मेवा क्रीम बनाते हैं। इसके लिए 1 किलो मिल्क क्रीम, 300 ग्राम बादाम,200 ग्राम काजू, 25 -30 ग्राम पिस्ता, 30-40 ग्राम अंजीर, खुरबानी और 30 ग्राम चिरौंजी मिलाते हैं। इसके बाद स्वाद के अनुसार एक चिमटी पिसी हुई हरी इलायची मिलाते हैं। इस तरह मेवा क्रीम तैयार हो जाता है। अब फ्रुट क्रीम, रबड़ी और मेवा क्रीम मिलाइए। इस सब चीजों को मिक्स कर आइसक्रीम की तरह जमा लेते हैं। लीजिए तैयार हो गया लजीज 'प्रेम प्याला।'