14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत से घास ला रही महिला से लूटपाट, नीचे गिराकर जेवर लूटे

- गोलासनी गांव में खेत पर वारदात, दीवार फांदकर भागे लुटेरे
less than 1 minute read
Google source verification
robbery with lady

पुलिस स्टेशन राजीव गांधी नगर

जोधपुर.

राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत गोलासनी गांव के एक खेत में पशुओं के लिए चारा लाने के दौरान दो-तीन युवकों ने वृद्धा से छीना-झपट्टी कर सोने व चांदी के आभूषण लूए।

पुलिस के अनुसार गोलासनी गांव निवासी पुष्पादेवी (56) पत्नी माणकराम माली गत 25 दिसम्बर की अपराह्न तीन बजे खेत में घास का चारा ले रही थी। इतने में दो-तीन अनजान युवक खेत में आए। महिला के पास आते ही लुटेरों चारे का पलिया (कपड़ा) महिला पर डाल दिया। इससे महिला नीचे गिर गई। लुटेरोंं ने छीना झपट्टी शुरू कर दी। उनके कानों के झूमके, सोने की बाली, पायल और दो अंगूठियां लूट ली। फिर डरा धमकाकर लुटेरे खेत की दीवार फांदकर भाग गए। वारदात से घबराई महिला अपने घर पहुंची और सो गई। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी बात बताई। तब वो दूसरे दिन थाने पहुंचे और लूट का मामला दर्ज कराया। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग