1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरी करने जा रही थी महिला, रास्ते में ऐसे आ गई मौत

- बाइक चालक घायल
less than 1 minute read
Google source verification
मजदूरी करने जा रही थी महिला, रास्ते में ऐसे आ गई मौत

मजदूरी करने जा रही थी महिला, रास्ते में ऐसे आ गई मौत

मजदूरी करने जा रही थी महिला, रास्ते में ऐसे आ गई मौत
- बाइक चालक घायल
जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत रामराज नगर चौराहा के पास तेज रफ्तार व लापरवाही से आई हाइड्रा क्रेन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत और चालक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार चौखा में बोम्बे योजना निवासी रेखा पत्नी राधेश्याम जीनगर मजदूरी करने के लिए घर से निकली। वह दोपहर में मजदूरी के लिए मोहम्मद हारून के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। रामराज नगर चौराहा के पास लहरिया रोड पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई हाइड्रा क्रेन ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे मोहम्मद हारून व महिला नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रेखा पत्नी राधेश्याम की मौत हो गईं। परिजन अस्पताल पहुंचे तो महिला को मृत पाया। मृतका के भाई नाथूलाल ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग