1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident : खड़े ट्रक से टकराया पत्थर से भरा डम्पर, खलासी की मौत

- चालक गंभीर घायल

less than 1 minute read
Google source verification
truc dumper accident

रॉयल्टी नाका पर ​भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक व डम्पर।

जोधपुर.

राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत जैसलमेर बाइपास पर चोखा में रॉयल्टी नाका पर तेज रफ्तार से आए डम्पर के खड़े ट्रक से टकराने से डम्पर के खलासी की मौत हो गई। चालक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि जैसलमेर बाइपास पर चोखा गांव में रॉयल्टी नाका है, जहां सोमवार मध्यरात्रि पत्थर से भरा एक ट्रक आया और चालक रॉयल्टी रसीद कटवाने लगा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में पत्थर से भरा एक अन्य डम्पर वहां आया। अंधेरे में चालक ट्रक को देख नहीं पाया और डम्पर पीछे से ट्रक में जा घुसा। डम्पर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके केबिन के परखच्चे उड़ गए। जबकि ट्रक सड़क से उतरकर मिट्टी में धंसकर रुका। नागौर जिले में पांचोड़ीथानान्तर्गत माडपुरा गांव निवासी चालक पीराराम व खलासी मोबतरामडम्पर में फंस गए।

रॉयल्टी नाका कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही वहां से निकल रहे वाहन चालकों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। तब तक माडपुरा निवासी खलासी मोबतराम 19 पुत्र उदाराम जाट की मौत हो चुकी थी। घायल पीराराम को एम्बुलेंस से एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने परिजन को सूचित किया। उनके पहुंचने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा गया।

Story Loader