13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट जैसे कपड़े पहनो, छात्राओं से कहता था, डबल मीनिंग में बात करता था, टीचर बर्खास्त

शहर का एक टीचर छात्राओं से कहता था कि वे माधुरी दीक्षित जैसे कपड़े नहीं, आलिया भट्ट जैसे कपड़े पहनें। वह छात्राओं से डबल मीनिंग में बात करता था। इस कारण कई छात्राओं ने स्कूल छोड़ दिया। पत्रिका में खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया। स्कूल ने उस टीचर को बर्खास्त कर दिया।

2 min read
Google source verification

image

Harshwardhan Singh Bhati

Aug 02, 2016

alia bhatt

alia bhatt

स्कूल में अंग्रेजी टीचर छात्राओं से कहता था कि वे माधुरी दीक्षित जैसे कपड़े नहीं, आलिया भट्ट जैसे कपड़े पहनें। वह छात्राओं से डबल मीनिंग में बात करता था।

डीईओ माध्यमिक दिनेश्वर पुरोहित और डीडी माध्यमिक नूतनबाला कपिला ने सोमवार को वैदिक कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल का दौरा कर वहां कार्यरत अंग्रेजी अध्यापक की रिपोर्ट मांगी।

इस पर स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षक को बर्खास्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों के सामने रखी।

डीडी माध्यमिक नूतनबाला कपिला ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षक ने छात्राओं से द्विअर्थी संवाद और अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, इसलिए अनुशासनहीनता को लेकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक का मामला राजस्थान पत्रिका ने 31 जुलाई के अंक में 'शिक्षक छात्राओं से बोला, माधुरी नहीं आलिया जैसे कपड़े पहनो शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सोहनलाल मनिहार और शहर के अन्य 12 गल्र्स स्कूलों में भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दौरा किया और स्कूलों को निर्देश दिए।

डीडी माध्यमिक नूतनबाला कपिला ने कहा कि सभी स्कूल अपने यहां एक बोर्ड लगाएं। इस पर स्कूल की कमेटी बना कर इनके सदस्य और मोबाइल नंबर अंकित करें और एक शिकायत पेटी भी लगवाएं, ताकि छात्राएं यौन उत्पीडऩ, छेड़छाड़ से संबंधित अपनी शिकायतें फोन, एसएमएस अथवा शिकायती पत्र के माध्यम से दे सकें।

कपिला ने कहा कि स्कूलों में इस तरह का गलत व्यवहार चाहे भाषा के माध्यम से हो या इशारों के माध्यम से, वे शिकायत कर सकती हैं।

साथी स्टूडेंट्स की ओर से भी इस तरह की भाषा प्रयोग करने व यदि कोई लड़की घर से लेकर स्कूल तक जाती है और रास्ते में कोई पीछा करता है या अन्य किसी तरह की घटनाएं होती हैं तो उसकी शिकायत भी लड़कियां अपने प्रिंसिपल से कर सकती हैं।