8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेयरी के नाम पर बेच रहे थे मिलावटी घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

saएयरपोर्ट थाना पुलिस और फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
डेयरी के नाम पर बेच रहे थे मिलावटी घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

डेयरी के नाम पर बेच रहे थे मिलावटी घी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

जोधपुर. एयरपोर्ट थाना पुलिस और फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को नेहरू कॉलोनी पांच बत्ती सर्किल पर बड़ी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया गया है। मिलावटी घी बनाने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेयरी के नाम पर मिलावटी घी बेच रहे थे।

थानाप्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में मिलावटी घी बनने की सूचना मिली थी। इस पर फूड इंस्पेक्टर के साथ नेहरू कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में घी के टीन बरामद हुए। वनस्पति घी और सोसाबीन तेल को गर्म कर मिलावटी घी बनाया जा रहा था। इसे 15 किलो के टीन और दो किलो की प्लास्टिक पैकिंग में डेयरी के नाम पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। पुलिस ने आशीन पुत्र तशलीन निवासी मुनियों का पुल निशाली गेट मेरठ और फिरोज पुत्र कासिम अली निवासी मोदी नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।