
बिलाड़ा (जोधपुर). अन्तरजातीय विवाह के चलते खफा परिजन सुमित्रा व ओमप्रकाश की सार्वजनिक रूप से बेइज्जती करने के फिराक में थे, शुक्रवार को उन्हें यह मौका उस समय मिल गया जब ये दम्पती कालाऊना में उनके ही मोहल्ले में आ गए। उनको एक साथ देखकर परिजन उन पर पिल पड़े।
हाथ पैर बांध कर बेरहमी से पिटाई के बाद भी उनकी बेइज्जती करते रहे। यह खुलासा अस्पताल में भरती दम्पती ने पत्रिका से बातचीत के दौरान किया। सुमित्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से मोहनराम सीरवी इस फिराक में था इस योजना में उसकी बहन मंजू, भाई एवं उसके अन्य परिजन भी शामिल है
ओमप्रकाश की हालत गंभीर
ओमप्रकाश चौधरी को एमडीएम के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। अब उसके दोनों टूटे हाथों पर प्लास्टर कर उसे आर्थोपेडिक वार्ड में भरती कर दिया गया है। उसे बोलने में परेशानी हो रही थी, क्योंकि उसके गले में भी चोटे आई है। उसकी पत्नी सुमित्रा की हालत अब थोड़ी ठीक है। वह अपने पति की अस्पताल में देखभाल कर रही है। सुमित्रा ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व उसने ओमप्रकाश से प्रेम हो जाने के पश्चात विधिवत शादी कर ली और उसके साथ खेत पर रह रही थी। सुमित्रा ने बताया कि ओमप्रकाश के परिवार वाले भी इस घटना की जानकारी होने के बाद भी वे यहां पहुंचे है और उन दोनों की देखरेख कर रहे है।
आज अदालत में पेश किया जाएगा
थानाधिकारी गौतम जैन के अनुसार ओमप्रकाश चौधरी एवं उसकी पत्नी सुमित्रा पर जानलेवा हमला करने और उन्हें इलाज के लिए जोधपुर भेज देने के बाद उन्हें मिली रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोहनराम सीरवी, सुमित्रा का भाई घनश्याम, जीवराज, मंजू, देवी, भाभी बाहू एवं मां गजरादेवी के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में भादसं 307 जैसे गंभीर अपराध के तहत दर्ज किया गया है। इस आरोप में मंजू, मां गजराई एवं भाई रामनिवास एवं जीवराज को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सोमवार को यहां वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिशे
उक्त मामले में पीडि़त ओमप्रकाश के पर्चा बयान के आधार पर दर्ज की गई रिपोर्ट एवं उसमें बताए गए शेष हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी थानेदार बलदेव राम ने अपने जाब्ते के साथ शनिवार रात से दबिशें देना प्रारम्भ कर दिया था, रविवार को भी आरोपियों के ठिकानो पर भी दबिशे दी गई।
Published on:
12 Mar 2018 12:24 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
