
- परेशान लोगों ने दिया धरना
रखरखाव राशि चुकाने के बाद भी कॉलोनी में सुविधाएं नहीं
जोधपुर. पाश्र्वनाथ सिटी रहवासी मूलभूत प्राथमिक आवश्यकताओं जैसे बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना देकर विरोध भी जताया।
निजी कॉलोनी डवलपर के विरोध में सभी कॉलोनी वासी सडक़ पर उतर आए और धरना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सिटी में २०० से अधिक परिवार निवास करते हैं। साथ ही नियमित रूप से रखरखाव राशि का भुगतान भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। पूव में भी कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया था। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। एेसे में एक बार फिर ये लोग विरोध में उतर आए। यह योजना विकसित करने वाले डवलपर के नई दिल्ली स्थित कार्यालय से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिलने से लोगों में रोष पनप रहा है।
------
पेयजल समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा
- कई माह से कम प्रेशर की समस्या से त्रस्त
जोधपुर.
पिछले लम्बे समय से कम दबाव से पेयजल सप्लाई से त्रस्त लालसागर के चाणक्य नगर और बृज बावड़ी क्षेत्र के लोगों ने जलदाय विभाग के लालसागर सहायक अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी की। इन लोगों का आरोप था कि पिछले तीन दिन से नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही। मौके पर अधिकारी नहीं मिले तो करीब एक घंटे तक विरोध जताने के बाद स्थानीय लोग लौट गए।
इनका कहना...
‘चाणक्य नगर में कई माह से कम दबाव से पानी आ रहा है। कॉलोनी बनी तब छोटी पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद मकान बढ़ते गए तो खपत भी बढ़ी। अब परेशानी होती है।
- नरपत सिंह, स्थानीय निवासी।
‘पहले कम दबाव से पानी की शिकायत थी। अब तो तीन दिन से पानी की एक बूंद नहीं आई। इससे परेशान होकर ही लोग जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे थे।
- जेठमल चावड़ा, स्थानीय निवासी।
‘पानी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। घरों में पानी नहीं आता तो पड़ोसियों से मांगना पड़ता है। इसी का विरोध जताने कार्यालय पहुंचे थे।
- सावित्री गौड़, स्थानीय निवासी
Published on:
09 Jul 2018 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
