23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जोधपुर में वायु प्रदूषण से छिप गया मेहरानगढ़ का किला

Air Pollution - जोधपुर में सर्वाधिक प्रदूषित दिन, भिवाड़ी को छोडकऱ में प्रदेश में जोधपुर दूसरा प्रदूषित शहर- धूल कणों के कारण एक्यूआई 317 पर पहुंचा, दिन भर छाई रही धुंध

Google source verification

जोधपुर. सूर्यनगरी में बुधवार को भयंकर वायु प्रदूषण रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब स्तर यानी 318 पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन था। प्रदेश में भिवाड़ी को छोडकऱ जोधपुर सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। शहर के आसमां पर दिनभर धूल कण छाए रहे। बीती रात व अलसुबह धूल कणों का स्तर 450 तक पहुंच गया था। धूल कणों की चादर के कारण सुबह-सुबह दृश्यता घटकर 1 किलोमीटर पर आ गई। सुबह 9 बजे पावटा स्थित किसान भवन से मेहरानगढ़ किला तक नहीं दिख रहा था। केवल सफेद चादर नजर आ रही थी।

हवा में धूल कणों के कारण वायु प्रदूषण
दिल्ली की तरह जोधपुर में भी केवल धूल कणों का वायु प्रदूषण है जो मरुस्थलीय जलवायु के कारण है। यहां पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)-2.5 व पीएम-10 का स्तर चौबीस घण्टे में 300 से ऊपर ही बना रहा। हवा में धूल कण निलंबित अवस्था में रहे। दिन में हवा भी चली लेकिन धुंध कम नहीं हुई। नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, सल्फरडाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, ओजोन जैस प्रदूषकों का स्तर सामान्य स्तर पर ही था। वायु का अच्छा स्तर यानी एक्यूआई 1 से 50 तक माना जाता है।

जोधपुर में 11 नवम्बर को वायु की स्थिति
प्रदूषक ————— औसत ——- न्यूनतम ——- अधिकतम
पीएम-2.5 ————– 317 ——- 56 ——- 418
पीएम-10 ————– 300 ——- 127 ——- 450
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड —70 ——- 19 ——- 196
सल्फर डाई ऑक्साइड —- 16 ——- 3 ——- 63
कार्बन मोनोक्साइड ——- 70 ——- 20 ——- 137
ओजोन ——- ——— 55 ——- 8 ——- 131

जोधपुर में नवम्बर के अन्य दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक
तिथि ——- एक्यूआई
10 नवम्बर ——- 289
9 नवम्बर ——- 265
8 नवम्बर ——- 256
7 नवम्बर ——- 216
6 नवम्बर ——- 227
5 नवम्बर ——- 248
4 नवम्बर ——- 238
3 नवम्बर ——- 245
2 नवम्बर ——- 231
1 नवम्बर ——- 261
(नवम्बर में अब तक केवल बुधवार को ही एक्यूआई ने 300 का आंकड़ा पार किया)

11 नवम्बर को प्रदेश के अन्य शहरों का एक्यूआई
शहर ——- एक्यूआई
भिवाड़ी ——- 368
जोधपुर ——- 317
जयपुर ——- 293
कोटा ——- 308
अजमेर ——- 228
पाली ——- 198
उदयपुर ——- 160
(जोधपुर की तरह कोटा में भी बुधवार को इस सीजन का सर्वाधिक प्रदूषित दिन था।)

देश में दिल्ली की स्थिति खराब
महानगर ————- एक्यूआई
दिल्ली ————-382
मुंबई ————- 190
कोलकाता ————- 100
चैन्नई ————-90
अहमदाबाद ————- 186
भोपाल ————-337
लखनऊ ————- 341
बेंगलुरू ————- 65
हैदराबाद ————-148
गुवाहाटी ————- 116

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का पैमाना

पैमाना ——- स्थिति
0 से 50 ——- अच्छी
51 से 100——- संतोषप्रद
101 से 200——- मध्यम
201 से 300 ——- खराब
301 से 400 ——- बेहद खराब
401 से 500 ——- गंभीर