
जोधपुर में वायु सेना भर्ती रैली शुरू
जोधपुर. भारतीय वायुसेना में ग्रुप एक्स तकनीकी ट्रेडमैन की भर्ती के लिए शुक्रवार से जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर 5-एयरमेन सलेक्शन बोर्ड में भर्ती रैली शुरू हो गई। रैली में भाग लेने के लिए करीब 175 अभ्यर्थी पहुंचे। रैली का आयोजन 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। 31 अक्टूबर को चयन बोर्ड कार्यालय के बाहर चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की जाएगी।
राजस्थान के समस्त जिलों के अभ्यर्थियों के लिए वायु सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 200 से कम अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में चार परीक्षण होंगे। पहला शारीरिक परीक्षण, दूसरा लिखित परीक्षा, तीसरा एडेप्टेबिलिटी टेस्ट प्रथम और चौथा एडेप्टेबिलिटी टेस्ट द्वितीय को पास करना होगा।
जोधपुर के अलावा हरियाणा, बिहार, गुजरात, दमन और दीव, दादरा व नगर हवेली, बेंगलुरु और उड़ीसा में वायुसैनिक भर्ती रैलियां आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में चार परीक्षण होंगे।
Published on:
09 Oct 2020 06:23 pm
