9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूथ जीतने के लिए शाह का यह है 23 बिन्दुओं का गुरुमंत्र …

- पन्ना प्रमुख से बूथ के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी शक्ति केन्द्र प्रभारी की
2 min read
Google source verification
rajasthan election,Political news,jodhpur news,Jodhpur politics,changemakers,

बूथ जीतने के लिए शाह का यह है 23 बिन्दुओं का गुरुमंत्र ...

जोधपुर.
शाह का जोधपुर शहर में पहला कार्यक्रम शक्ति केन्द्र सम्मेलन था। करीब एक घंटे के इस कार्यक्रम में उन्होंने शक्ति केन्द्र संयोजक और उसके ऊपरी स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बूथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। हालांकि इस बैठक को पार्टी की आंतरिक गतिविधि बताते हुए मीडिया को दूर रखा गया।

शाह अपने तय कार्यक्रम से करीब दो घंटा देरी से नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित शक्ति केन्द्र सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने पांच बूथ पर एक शक्ति केन्द्र संयोजक के दायित्व बताए और उसकी जिम्मेदारी भी दी। चुनाव में संगठन की रूपरेखा बताते हुए सबसे नीचे पन्ना प्रमुख को प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचने और इसके बाद बूथ समिति द्वारा इसकी मॉनिटरिंग और प्रत्येक तीन से पांच बूथ पर एक शक्ति केन्द्र प्रभारी की कार्यप्रणाली समझाई गई। इसके साथ ही हर घर तक पहुंचने और लोकसभा चुनाव तक कार्यकर्ताआें में जोश बनाए रखने की बात कही। अपने संबोधन में उन्होंने अजेय मेहरानगढ़ दुर्ग और पोकरण में पूर्व प्रधानमंत्री अटक बिहारी वाजपेयी के परमाणु परीक्षण को भी याद किया। उन्होंने कार्यक्रम को पहले प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी संबोधित किया।

गिले-शिकवे भूलने होंगे
कार्यकर्ताओं को आपसी नाराजगी और गिले-शिकवे भूलने की सीख भी दी गई। साथ ही चुनाव में टिकट किसी को भी मिले पार्टी के साथ खड़े रहने की भी सीख दी गई।

बूथ जीतने के लिए 23 बिन्दू

भाजपा देहात अध्यक्ष रमेश विश्नोई ने बताया कि अब तक गुजरात, यूपी सहित अन्य राज्यों में जो पैटर्न भाजपा लागू करती आई है उसे ही राजस्थान में भी लागू किया जाएगा। बूथ जीत का मंत्र शक्ति केन्द्र प्रभारियों को दिया गया। २३ बिन्दू हर बूथ पर मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए जाएंगे।

पिछली बार एक सीट छोड़ दी थी
शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जोधपुर जिले ने एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। लेकिन इस बार एक भी सीट नहीं छोडऩी है एेसी व्यवस्था करना।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, केन्द्रीय राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, पी.पी चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दवे, राजेन्द्र गहलोत मौजूद थे। साथ ही राज्य सरकार में मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, कमसा मेघवाल, बाबूसिंह राठौड़, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए अध्यक्ष महेन्द्र राठौड़, बीज निगम अध्यक्ष शम्भुसिंह खेतासर, भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, फलोदी अध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित मौजूद थे। संचालन राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया ने किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष इंद्रा राजपुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं ने तिलक लगा व मुंह मीठा करवा सभी का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग