इस तरह से 3 हजार करोड़ रुपए किसानों के बीच बांटे गए हैं। सीएम ने कहा कि जो भी सरकार आती है पहले बिजली, सड़क की समस्या दूर करती है, हमने इसमें दोगुना काम किया। हमने बिजली की दरों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं की। जबकि, आज गांवों में 500 रुपए में ही बिजली कनेक्शन मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ने साढ़े चार साल में प्रदेश का इतना विकास किया जो कांग्रेस 50 सालों में भी नहीं कर सकी।