बीते कुछ समय से कैदियों और गैंगस्टर्स के इस प्रकार जांच के बहाने बाहर आने पर उनके साथी सक्रिय हो जाते हैं और कई मामलों में वे फरार हो जाते हैं। एेसे में अस्पताल लाए गए इस कैदी के लिए अस्पताल ही पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हत्या के एक आरोपी की आंखों की जांच करवाने के लिए नागौर पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे ले कर गुरुवार को यहां मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंची। करीब एक घंटे तक जांच के दौरान जोधपुर पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा प्रदान की।