हत्या के बाद से पुलिस सरदारपुरा बी रोड पर मृतका की ब्यूटी पार्लर की दुकान व मकान की तलाशी लेना चाहती थी। इस संबंध में परिवादी मनमोहन को कई नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन वो तलाशी नहीं करवा रहे थे। अब बयान दर्ज करवाने के बाद वो इन दोनों जगहों की तलाशी करवाने को भी सहमत हुए। पुलिस उनके साथ सरदारपुरा बी रोड िस्थत मकान पहुंची, जहां बारीकी से तलाशी ली गई। तत्पश्चात सरदारपुरा बी रोड पर ब्यूटी पार्लर पहुंची। चाबी न मिलने पर पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दुकान का ताला खुलवाया। दोनों जगहों से कोई संदिग्ध या हत्याकाण्ड से जुड़े महत्वपूर्ण वस्तु या सामग्री नहीं मिली। गुलामुद्दीन को फिर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जा सकता है।