6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आसाराम की ये भविष्यवाणी कहीं सोची-समझी साजिश तो नहीं, नाबालिग दुष्कर्म मामले में हुआ ये बड़ा खुलासा
Play video

आसाराम की ये भविष्यवाणी कहीं सोची-समझी साजिश तो नहीं, नाबालिग दुष्कर्म मामले में हुआ ये बड़ा खुलासा

- आसाराम की ओर से भी जल्द पेश की जा सकती है अपील
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Jitendra Singh Rathore

•

Updated: 29 Jun 2018, 1:09 PM IST

– ग्रीष्मावकाश से पहले पेश शिल्पी की अपील पर नहीं हुई सुनवाई

 

जोधपुर. नाबालिग से यौन दुराचार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अभियुक्त आसाराम मामले के दो सह अभियुक्तों में से बीस साल की सजा काट रहे शरद ने गुरुवार को हाईकोर्ट में अपील पेश की। गत 25 अप्रेल को अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सजा सुनाने के बाद मामले की तीसरी अभियुक्त शिल्पी की ओर से ग्रीष्मावकाश से पहले अपील पेश कर दी गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ता विनीत जैन के जरिए पेश की गई 26 पृष्ठ की अपील में निचली अदालत के फैसले के चुनौती दी गई है। संभावना है कि दो जुलाई को वाद सूची में लिस्ट हो सकता है। गौरतलब है कि आसाराम ने सजा सुनाए जाने के बाद जेल से प्रसारित एक ऑडियो में कहा था कि सबसे पहले शिल्पी और बाद में शरद की ओर से ही अपील पेश की जाएगी। अंत में वह स्वयं अपील पेश करेगा। शिल्पी की ओर से 30 मई को अपील पेश हो चुकी है। सजा सुनाए जाने के बाद अपील करने की अवधि (60 दिन) समाप्त होते देख शरद की अपील भी पेश हो गई है। अब आसाराम के पास भी अपील पेश करने लिए एक-दो दिन का ही समय है।