
asaram covered his face, jodhpur
नाबालिग से यौन दुराचार के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम को मंगलवार को फिर महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें न्यूरो फिजिशियन अमिता भार्गव को दिखाया गया। इसके बाद न्यूरो सर्जन के परामर्श पर आसाराम की एमआरआई कराई गई। अस्पताल से जाते समय मीडियाकर्मियों ने उनसे कुछ सवाल पूछे तो आसाराम ने अपने चेहरे पर हाथ रख लिए और एक शब्द भी नहीं कहा। मीडिया के लगातार सवाल पूछे जाने पर भी आसाराम ने मौन धारण किए रखा।
आसाराम को अस्पताल में लाए जाने के दौरान पूरे परिसर में आसाराम समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। एमआरआई के बाद जब आसाराम को वापिस जेल ले जाया जा रहा था, तब आसाराम अनुयायियों की वजह से रास्ता जाम हो गया। सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। जालोरी गेट से सोजती गेट की ओर जाने वाला रास्ता एमजीएच रोड से होकर गुजरता है। ये सड़क कुछ संकड़ी भी है और ये शहर की व्यस्त सड़कों में से एक है। एेसे में आसाराम समर्थकों की वजह से सड़क पर पैर रखना मुश्किल हो गया था। आसाराम की गाड़ी निकलने के बाद कई समर्थक तो गाड़ी के पीछे दूर तक भागते रहे और कुछ समर्थक रोते हुए नजर आए।
गौरतलब है कि आसाराम को सोमवार को भी स्वास्थ्य जांच के लिए एमजीएच लाया गया था, लेकिन न्यूरो फिजिशियन का आउटडोर ना होने के कारण उन्हें वापिस लौटना पड़ा था। हालांकि घुटने में दर्द के लिए ऑर्थोपैडिक फिजिशियन से परामर्श ले लिया गया था। आसाराम को पिछले कई दिनों से साइटिका, घुटने व दांतों में दर्द और कमजोरी की शिकायत है। आसाराम को चलने में भी दिक्कत होती है।
Published on:
07 Jun 2016 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
