9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: आसाराम के वकील को समर्थकों ने पीटा, दिल्ली से पैरवी के लिए पहुंचे थे जोधपुर

जोधपुर के हाइकोर्ट परिसर में गुरुवार को आसाराम की पैरवी करने आए वकील से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए अधिवक्ता विजय साहनी से आसाराम के समर्थकों ने मारपीट कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
Asaram's lawyer beaten up by supporters in Jodhpur rajasthan

जोधपुर। जोधपुर के हाइकोर्ट परिसर में गुरुवार को आसाराम की पैरवी करने आए वकील से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए अधिवक्ता विजय साहनी से आसाराम के समर्थकों ने मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। वकीलों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, इलाज के लिए आसाराम के ओर से हाईकोर्ट में पैरोल यायिका लगी थी। इस याचिका पर सुनवाई के लिए दिल्ली से अधिवक्ता विजय सहानी जोधपुर आए। इस दौरान अधिवक्ता विजय साहनी हाईकोर्ट परिसर में अपनी कार के पास खड़े आसाराम के समर्थक से चर्चा कर रहे थे। आसाराम के चार-पांच अन्य समर्थक वहां आए और अधिवक्ता से झगड़ने लगे।

आसाराम की कोर्ट से रिहाई न करवा पाने की बात पर विवाद करने लगे। इनमें से एक समर्थन में अधिवक्ता विजय सहानी से मारपीट कर दी। इस पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। सूचना पर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस हाईकोर्ट परिसर पहुंची। अधिवक्ता से मारपीट के मामले में डॉक्टर कपिल भोला व विशाल खन्ना को हिरासत में लिया गया है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विजय साहनी से मारपीट करने पर आक्रोश जताया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग