9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम राजे ने गहलोत के बड़े भाई के निधन पर जताया शोक, कहा -‘भाई को खोने का दर्द मैं व्यक्तिगत रूप से समझ सकती हूँ‘

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
raje

जोधपुर। सीएम वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन गहलोत के निधन पर जताया शोक है। सीएम राजे ने ट्वीटर पर संवेदना व्यक्त कर कहा कि ‘अशोक जी के बड़े भाई श्री कँवर सिंह गहलोत जी के निधन का समाचार सुन आहत हूँ। एक भाई को खोने का दर्द में व्यक्तिगत रूप से समझ सकती हूँ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें।‘ ।। ॐ शांति ।।

अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सेन गहलोत का गुरुवार रात 8 बजे निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पावटा सी रोड लाल मैदान बालाजी मंदिर के पास स्थित निवास स्थान पर रात 8 बजे कंवर सेन को कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल भदवासिया पुलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अशोक गहलोत दिल्ली से जयपुर पहुंच गए। वे शुक्रवार सुबह जोधपुर पहुंचें। शुक्रवार सुबह कंवर सेन की पार्थिव देह का रामबाग कागा स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग