
money robbrey
कस्बे से सोजत जाने वाले मेगा हाइवे पर जोशी फार्म स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार मध्य रात्रि को तीन गाडिय़ों में सवार दर्जन भर युवकों ने प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दस हजार रुपए लूटकर ले गए।
थानाधिकारी हुकमसिंह शेखावत के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र डुंगरराम जाट निवासी गुडिय़ा जिला नागौर हाल प्रभारी टोल प्लाजा जोशी फार्म ने रिर्पोट देकर बताया कि प्लाजा पर नियुक्त कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उस दौरान दो केम्पर व एक स्कोर्पियो गाड़ी टोल प्लाजा पर आकर रूकी। इस दौरान वहां कार्यरत कर्मचारी बाबूसिंह पुत्र नपरतसिंह राजपूत निवासी बोरुंदा ने वाहनों के चालकों से टोल पर्ची मांगी। उस दौरान तीनों वाहनों से सोवनिया निवासी मेघसिंह, किशनसिंह राजपूत, सम्बाडिय़ा निवासी लादुसिंह व खेजड़ला निवासी भूपेन्द्र माली तथा अन्य दस -ग्यारह युवकों ने वाहनों से उतरकर लाठियों व सरियों से कर्मचारी बाबूसिंह पुत्र नरपतसिंह के साथ मारपीट करते हुए चोटे पहुंचाई।
इस दौरान अन्य कर्मचारी किशोर जाजड़ा, भैराराम देवासी ने बीच बचाव कर छुड़वाया। इस दौरान आरोपी केश काउन्टर से 10 हजार चार सौ रुपए लूट कर ले गए। पुलिस ने गुरुवार देर शाम को मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाही शुरू की। निसं
Published on:
22 Jul 2016, 2:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.