9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ पर अतिक्रमण से टोकने पर दुकान में बैठे व्यापारी को चाकू मारा

- गम्भीर हालत में व्यापारी एमडीएम अस्पताल में भर्ती- तीनों हमलावर सगे भाई, घायल के भतीजे को भी पीटा
2 min read
Google source verification
attempt to murder on shop owner

सडक़ पर अतिक्रमण से टोकने पर दुकान में बैठे व्यापारी को चाकू मारा


जोधपुर.
मकान निर्माण के लिए सडक़ पर नींव खोदने का विरोध करने पर तीन भाइयों ने शनिवार दोपहर केरू चोपड़ स्थित किराणे की दुकान में बैठे व्यापारी पर हमला कर चाकू मार दिया। इतना ही नहीं, व्यापारी को अस्पताल ले जाने के बाद हमलावरों ने घायल के भतीजे से भी मारपीट की। लोगों ने तीनों की पिटाई की, लेकिन फिर भी वो खुद को छुड़ाकर भाग निकले। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने पर्चा बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।
केरू गांव निवासी गोरधन ने बताया कि केरू गांव निवासी पवन (४२) पुत्र श्यामलाल धूत की केरू चोपड़ में किराणे की होलसेल दुकान है। सुबह ११.३० बजे वो अपनी दुकान पर बैठे तभी तीन युवक वहां आए और पवन से झगड़े पर उतारू हो गए। आरोपी उससे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तीनों आक्रोशित हो गए और एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर पवन के पेट में पसलियों के ऊपर वार कर दिया। उसके खून बहने लगा और वो वहीं नीचे गिर गया। यह देख हमलावर वहां से भाग निकले। आस-पास के लोगों ने उसे एमडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर जाती है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शेषकरण चारण अस्पताल पहुंचे और घायल पवन के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया। उनका कहना है कि गांव में ही रहने वाले मदन, प्रकाश व मनीष मालपानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
गांव वालों का कहना है कि पवन की बहन के मकान के पास ही तीनों आरोपियों का मकान बन रहा है। आरोपी सडक़ की हद में नींव खोद रहे थे। दो-तीन दिन पहले व्यापारी ने उन्हें टोका और एेसा न करने का आग्रह किया था। संभवत: इसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया है।
चाचा के बाद भतीजे पर हमला
हमले में घायल पवन को लहुलूहान हालत में आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उसका भतीजा सुरेन्द्र दुकान पर बैठा था। तभी तीनों हमलावर दुबारा वहां आए और सुरेन्द्र पर हमला कर दिया। वे उससे मारपीट पर उतारू हो गए। यह देख आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया और हमलावरों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की। बाद में तीनों ने खुद को छुड़ाया और फिर भाग निकले।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग