7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Murder of Aunty : 70 रुपए न चुकाने पर चाची ने जर्दा नहीं दिया तो जेठूते ने कर दी हत्या

- आरोपी जेठूता गिरफ्तार : अकेली वृद्ध चाची की लाठी से हत्या कर लूट लिए थे दस हजार रुपए व सोने के आभूषण

Google source verification

जोधपुर।
जिले के मतोड़ा थानान्तर्गत (Police station matora) भादा गांव में 70 रुपए चुकाने पर ही जर्दे का पाउच देने और धक्का देकर घर से बाहर निकालने से गुस्साए कलयुगी जेठूते ने लाठी से वार कर चाची की हत्या (Murder of Aunty by nephew in Jodhpur) कर दी थी। साथ ही दुकान से दस हजार रुपए व सोने के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने ब्लाइण्ड मर्डर (Blind murder) का 24 घंटे में खुलासा कर जेठूते को गिरफ्तार किया।(Nephew arrested in murder of Aunty)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह (SP Dharmendra Singh) ने बताया कि भादा गांव निवासी अनोपीदेवी (60) पत्नी देवाराम जाट की लाठी से सिर पर वार कर हत्या (Murder of Anopidevi in Jodhpur by nephew) कर दी गई थी। हत्यारे ने घर में बनी छोटी सी अस्थाई किराणा दुकान से दस हजार रुपए, सोने की एक जोड़ी मुरकियां, कान का एक लूंग, चांदी की तीन अंगूठियां व चांदी के 5 सिक्के लूट लिए थे। मृतका के पुत्र प्रहलादराम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत व वृत्ताधिकारी नूर मोहम्मद के निर्देशन में थानाधिकारी मगाराम, कांस्टेबल भारमलराम, राकेश, पीथाराम, देवीसिंह, मनोहरराम व रेखाराम ने भादा गांव में बेंदों की ढाणी निवासी प्रेमाराम 28 पुत्र मूलाराम जाट को गिरफ्तार किया। वह मृतका का जेठूता है। उसकी निशानदेही से लूट के रुपए और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
जर्दा खरीदना था, 70 रुपए उधार मांगे तो की थी हत्या
प्रहलादराम व उसकी पत्नी मंगलवार को खेती करने ट्यूबवेल पर गए थे। घर पर माता-पिता व भाई किशनाराम थे।पिता व भाई भी मनरेगा पर चले गए। वृद्ध मां अनोपीदेवी अकेली घर पर थी। जो घर में किराणा सामान की छोटी दुकान भी चलाती थी। सुबह दस बजे आरोपी जेठूता प्रेमाराम जर्दा लेने वहां आया। चाची अनोपीदेवी घर के बाहर काम कर रही थी। जर्दा मांगने पर चाची ने उससे बकाया 70 रुपए मांगे। आरोपी ने रुपए देने की हां भरी। तब चाची घर में से होकर दुकान में जाने लगी। जेठूता भी पीछे-पीछे गया। दुकान के गेट पर उसने रुपए न होने व शाम तक चुकाने का भरोसा दिलाया, लेकिन चाची गुस्सा हो गई। उसने जेठूते को फटकार लगाई और बकाया देने पर ही जर्दा देने का कह धक्का देकर बाहर निकलने को कहा। जेठूते को दुकान में रुपए व जेवर रखे होने का पता था। चाची को अकेला देखा तो दिमाग में शैतान जाग गया। उसने दुकान के बाहर चौक में रखी लाठी उठाई और चाची के सिर पर वार कर दिया। जिससे वो बेहोश होकर वहीं गिर गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपी ने दुकान में रखे 10,030 रुपए, सोने की मुरकियां, कान का एक लूंग, चांदी की तीन अंगूठियां व चांदी के 5 सिक्के लूट लिए थे। दोपहर एक बजे पति देवाराम घर लौटे तो दुकान का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दरवाजा खोलकर वो अंदर घुसे तो पत्नी को लहुलूहान हालत में मृत पाया था। सिर फटा हुआ था।
…ऐसे हुआ संदेह और फिर हत्या कबूली
सीओ नूर मोहम्मद ने बताया कि मृतका का मकान व दुकान गांव में रोड से दो सौ मीटर दूर है। 70-80 मीटर दूरी पर जेठूता प्रेमाराम रहता है। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात की तो सबसे नजदीक रहने वाले जेठूते का नाम सामने आया था। वह नशे का आदी है। नशे की गोलियां लेता है। वह घर पर नहीं मिला। तलाश करने पर वह मिल गया, लेकिन वह गुमसुम था। पूछताछ करने पर पहले तो उसने हत्या से इनकार किया। फिर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही से अलग-अलग जगहों पर छुपाकर रखे जेवर बरामद किए गए।