5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं सहित छह की मौत

- फलोदी के बाहर कलरा गांव के पास हादसा, एक घायल, हताहत होने वाले सभी एक ही परिवार से

less than 1 minute read
Google source verification
,

भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं सहित छह की मौत,भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाओं सहित छह की मौत

जोधपुर/फलोदी।
नवसृजित जिले फलोदी में कलरा गांव के पास मंगलवार दोपहर कंटेनर ट्रेलर की चपेट से बोलेरो में सवार तीन महिलाओं सहित छह जनों की मौत और दो गंभीर घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
पुलिस के अनुसार फलोदी निवासी एक ही परिवार के सात व्यक्ति बोलेरो में जैसलमेर जिले के बांधेवा गांव से फलोदी लौट रहे थे। फलोदी से कुछ पहले कलरा गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रेलर से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। फलोदी मे जूनेजों की ढाणी निवासी अल्लाद्दीन (60) पुत्र इस्माइल खां, शायर खां (60) पुत्र सुभान खां, इनिया (40), खातू (55) पत्नी अब्दुल खां और गाजी मगरा निवासी एमना (55) पत्नी जानू खां की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि जूनेजों की ढाणी निवासी शरीफा (65) पत्नी निजामुद्दीन उर्फ कालू खां का अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम टूट गया। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे से एकबारगी लम्बा जाम लग गया। फलोदी थानाधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंचे व शव मोर्चरी भिजवाए। क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात सुचारू कराया।
बोलेरो के परखच्चे उड़े
कंटेनर ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यही वजह से पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर कब्जे में लिया गया है।