3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Blackbuck Poaching Case Final Verdict- पिछली बार जब रोए सलमान तो पकड़ा कैटरीना का हाथ, आज इस लड़की के साथ

जब भी परेशान होते हैं सलमान तो उन्हें अपने साथ कोई करीबी चाहिए होता है।  

2 min read
Google source verification
Blackbuck Poaching Case Final Verdict Salman needs dear in depression

Blackbuck Poaching Case Final Verdict Salman needs dear in depression

जोधपुर। जोधपुर में कोर्ट केस के सिलसिले में जब वे जोधपुर आते थे तो कभी वकील तो कभी तत्कालीन गर्ल फ्रेंड कैटरीना कैफ तो कभी बहन अलवीरा का हाथ पकड़ कर खुद में आत्म विश्वास लाने की कोशिश किया करते थे। हालांकि कोर्ट आते और जाते समय वे मीडिया से बचने के लिए दूर दूर दिखते थे।

बीते दिनों बॉलीव़ुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के दौरान कैटरीना कैफ का हाथ पकड़ लिया था। सलमान का कैफ का हाथ पकडऩा चर्चा का विषय बन जाता। फिलहाल सलमान कांकाणी हिरण शिकार मामले से चर्चा में है। इस मामले में उन पर आरोप तय हो गए हैं। सजा का ऐलान बाकी है। इस समय वे अपनी बहनों अर्पिता और अलवीरा के साथ कोर्ट रूम में मौजूद हैं।


आपको बता दें कि सलमान की मां हेलन के मुताबिक वे बहुत ही इमोशनल हैं। वे एक छोटे बच्चे की तरह हैं। सलमान जिस भी हीरोइन के साथ काम करते हैं, उन्हें उससे प्यार हो जाता है। सलमान ब्रेक अप के बाद भी काफी तनाव में आ जाते हैं। पहले भी अपने सारे रिलेशनशिप्स टूटने के बाद वे तनाव में थे। मुंबई हिट एंड रन केस से भी उन्हें उबरने में काफी समय लगा। इसके बाद अब 20 साल से हिरण शिकार प्रकरण का तनाव... अपने तनाव में होने के दौरान उन्हें कोई करीबी चाहिए होता है। ये साबित होता है उस वाकये से जब केस की सुनवाई के दौरान वे जोधपुर आए थे और उन्होंने कैटरीना का हाथ पकड़ लिया था।

जिस रात शिकार करने की खबर आई,मीडिया में हरकत हुई और लोग यह सोचने लगे कि क्या सच है और क्या सही है। इन 18 बरसों में कई आरोपी पृष्ठभूमि में चले गए। उनकी गिरफ्तारी के समय अहम भूमिका निभाने वाले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोक पाटनी वीआरएस ले कर अब मुंबई में रह रहे हैं और कभी कभी जोधपुर आते रहते हैं।जब फिल्म के चॉकलेटी हीरो को असली जिंदगी के खलनायक की तरह जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।

PS- pic for reference