
बोलेरो पिकअप मेड़ता सिटी में बेची, फुटेज से पकड़ी
जोधपुर।
प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने बोम्बे मोटर्स सर्कल के पास गली से चोरी बोलेरो पिकअप को नागौर जिले के मेड़ता सिटी से बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि बापू कॉलोनी निवासी हबीब खां पुत्र सुल्तान खां की बोलेरो पिकअप गत 17 जुलाई की रात बोम्बे मोटर्स सर्कल के पास महेश छात्रावास की गली में खड़ी थी। जो रात को चोर चुरा ले गया। दूसरे वारदात का पता लगा तो चोरी का मामला दर्ज कराया गया। एएसआइ सूरताराम के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पिकअप के बनाड़ रोड होकर पीपाड़ सिटी की तरफ ले जाने का पता लगा। तलाश के बाद सुरेश पुरी को पिकअप सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने यह पिकअप मोहम्मद सद्दीक से खरीदने की जानकारी दी। तब पुलिस ने मोहम्मद सद्दीक को भी हिरासत में लिया। उसने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने बापू कॉलोनी निवासी मोहम्मद सद्दीक उर्फ सद्दीक उर्फ सेणिया 28 पुत्र मोहम्मद रमजान और मेड़ता सिटी में गोरियों का मोहल्ला निवासी सुरेश पुत्र सोहन गोस्वामी को गिरफ्तार किया।
Published on:
06 Aug 2023 01:00 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
