9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी अजमेर व कोटा को पछाड़ जोधपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई छलांग, प्रदेश में चौथे स्थान पर पाया मुकाम

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 की रिपोर्ट : प्रदेश में चित्तौडग़ढ़ प्रथम, जयपुर दूसरे व जोधपुर चौथे स्थान पर रहा
2 min read
Google source verification
स्मार्ट सिटी अजमेर, कोटा को पछाड़ जोधपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई छलांग, प्रदेश में चौथे स्थान पर पाया मुकाम

स्मार्ट सिटी अजमेर, कोटा को पछाड़ जोधपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई छलांग, प्रदेश में चौथे स्थान पर पाया मुकाम

के.आर. मुंडियार

जोधपुर.

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक व 86.33 का स्कोर हासिल किया है। स्मार्ट सिटी अजमेर, कोटा को पछाड़ जोधपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में छलांग लगाकर प्रदेश में चौथे स्थान पर पाया मुकाम पाया है।

देश के 700 जिलों में हुए सर्वेक्षण में प्रदेश के चित्तौडग़ढ़ (43 रैंक), जयपुर (68 रैंक), झुंझुनू (97 रैंक) व जोधपुर (99 रैंक) ने ही टॉप 100 में स्थान पाया है। रैंक के अनुसार प्रदेश में चित्तौडग़ढ़ ने प्रथम, जयपुर ने द्वितीय, झुंझुंनू ने तृतीय व जोधपुर जिले ने चौथा स्थान हासिल किया है।

लेकिन स्मार्ट सिटी योजना में शामिल अजमेर (268 रैंक) व कोटा (388 रैंक) सर्वेक्षण की दौड़ में काफी नीचे पायदान पर रह गए। गौरतलब है कि सर्वेक्षण में केन्द्र की टीम द्वारा सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता का आंकलन के 30 अंक, आमजन से फीडबैंक के 20 अंक, की-इन्फोर्मेेंटस फीडबैक के 10 अंक, ऑनलाइन फीडबैक के 5 अंक, पैमाने के अनुसार स्वच्छता कार्यों की प्रगति के 35 अंकों के आधार पर स्कोर निर्धारित किया गया था। इसी पैरामीटर पर ही स्कोर मार्किंग करते हुए देश के जिलों की रैंकिंग की गई। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस में सभी जिलों ने समान रूप से 35-35 अंक हासिल किए।

देश में रैंक ----------- जिला --------------- स्कोर
43 -----------------चित्तौडग़ढ़--------------- 92.17

68 ----------------जयपुर ------------------90.72
97 ----------------झुंझुंनू -------------------89.34

99 ----------------जोधपुर-------------------89.27
101 ----------------चुरू ---------------------89.11

102 ----------------बाड़मेर -----------------89.03
115 ----------------जैसलमेर ----------------88.74

116 ----------------दौसा -------------------88.73
119 ----------------जालौर ------------------88.65

121 ----------------उदयपुर -----------------88.50
126 ----------------पाली --------------------88.39

141 ----------------डूंगरपुर ------------------87.75
146 ----------------सिरोही ------------------87.62

161 ----------------नागौर -------------------86.76
165 ----------------राजसमंद ----------------86.76

167 ----------------बांसवाड़ा ----------------86.71
202 ----------------बीकानेर ----------------85.64

211 ----------------भीलवाड़ा ----------------85.44
216 ----------------अलवर ------------------85.36

225 ----------------सवाईमाधोपुर ----------------84.98
229 ----------------सीकर ----------------84.85

238 ----------------हनुमानगढ़---------------- 84.36
239 ----------------धौलपुर---------------- 84.36

249 ----------------गंगानगर ----------------83.88
251 ----------------करौली ----------------83.74

268 ----------------अजमेर ----------------82.90
284 ----------------प्रतापगढ़ ----------------82.11

308 ----------------झालावाड़ ----------------81.19
339 ----------------बूंदी ----------------79.70

368 ----------------भरतपुर ----------------78.42
388 ----------------कोटा ----------------77.48

471 ----------------बारां ----------------73.06
472 ----------------टौंक ----------------72.95

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग