2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाने ब्रिटेन जाएंगी भारत की रूमा देवी

ब्रिटेन में विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामले के राज्य मंत्री तथा यौन हिंसा रोकथाम के लिए ब्रिटिश प्रधान मंत्री के विशेष प्रतिनिधि तारिक अहमद से जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने महिला सशक्तीकरण और समानता के अवसरों पर विस्तृत वार्ता की।

2 min read
Google source verification
ruma_devi_jodhpur.jpg

ब्रिटेन में विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामले के राज्य मंत्री तथा यौन हिंसा रोकथाम के लिए ब्रिटिश प्रधान मंत्री के विशेष प्रतिनिधि तारिक अहमद से जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने महिला सशक्तीकरण और समानता के अवसरों पर विस्तृत वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने रूमा देवी को इंग्लैंड आने के लिए आमंत्रित किया। ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से तारिक अहमद के जोधपुर आगमन पर मेहरानगढ़ में वार्ता और डिनर आयोजित किया गया। इसमें रूमा देवी को भी आमंत्रित किया गया।

गौरतलब है की ब्रिटिश मंत्री 27 से 31 मई तक पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान वे जोधपुर, दिल्ली व हैदराबाद में ऐतिहासिक स्थलों और उच्च तकनीक अनुसंधान केंद्रों का दौरा कर उभरती महिला नेतृत्व से मुलाकात कर चर्चा कर रहे हैं। इसके चलते तारिक अहमद जोधपुर पहुंचे। रूमा देवी से हुई मुलाकात के दौरान रूमा देवी ने तारिक अहमद को रूमा देवी फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तीकरण व समानता के क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के हाई परफॉर्मेंस कैंप में तैयार होंगे क्रिकेट के बेहतर खिलाड़ी

उन्होंने फाउंडेशन की ओर से बालिका संरक्षण व शिक्षा, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, उनको जागरूक करने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रर्मों की जानकारी दी। मंत्री अहमद ने भारतीय महिलाओं के लिए किए जा रहे इस तरह कार्यों की सराहना की। इस दौरान ब्रिटिश डिप्टी हाईकमिश्नर स्टीव हिकलिंग ने रूमा देवी के बालिका शिक्षा व महिलाओं के स्वरोजगार कार्यक्रमों को अनुकरणीय बताया। चर्चा के दौरान उत्तर महापौर कुंती देवड़ा सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।