9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला का मंगलसूत्र लूटा, ननद ने मोपेड से पीछा कर एक को पकड़ा

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Chain snatcher

महिला का मंगलसूत्र लूटा, ननद ने मोपेड से पीछा कर एक को पकड़ा

जोधपुर। हाईकोर्ट रोड पर जिला कलक्ट्रेट गेट के सामने शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने मोपेड सवार महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। मोपेड चला रही कनिष्ठ अभियंता ननद ने चिल्लाते हुए करीब एक-डेढ़ किमी तक लुुटेरों का पीछा किया और उदयमंदिर थाने के पास गली में आमजन की मदद से एक युवक को पकड़ लिया।

लोगों ने उसकी पिटाई की और कपड़े भी फाड़ डाले। उदयमंदिर थाना पुलिस ने उसे और फिर रात को तलाशी के बाद मौके से फरार उसके साथी को गिरफ्तार किया। इस आपाधापी में नीचे गिरने से महिलाओं के चोट भी आईं। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लालसागर रोड पर पहाडग़ंज द्वितीय निवासी जेईएन सुमन पंवार व उसकी भाभी भारती शाम को मोपेड पर नई सडक़ की तरफ से घर लौट रही थी। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया।

फिर जब महिलाएं आगे निकलीं तो पीछे से एक युवक ने भारती के गले में झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूट लिया और तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल पर भाग निकले। डिस्कॉम में कनिष्ठ अभियंता सुमन का कहना है कि वारदात के बाद उसने मोपेड की रफ्तार बढ़ाई और लुटेरों का पीछा शुरू किया। दोनों युवक पावटा सर्किल से उदयमंदिर थाने की तरफ भागने लगे।

थाने से कुछ आगे जाकर वे गली में मुड़ गए, जहां एक युवक गायब हो गया। वो चिल्लाते हुए पीछा कर रही थी। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मदद को आ गए। वे भी युवक के पीछे लगे। इस बीच, युवक उदयमंदिर थाने के पास वाली गली में से होकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आवाज सुनकर थाने से सिपाही बाहर आए और लोगों से छुड़ाकर युवक को थाने ले आए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बिलाड़ा के पास भावी गांव निवासी सचिन (21) पुत्र राजकुमार वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया।

उससे पूछताछ के बाद उप निरीक्षक शंकरलाल, हेड कांस्टेबल सदाराम, उमेशचंद, सीपाराम, कांस्टेबल विनो, श्रवण कुमार व विकास ने तलाशी के बाद मूलत: खेड़ी सालवा हाल महामंदिर तीसरी पोल निवासी राजू विश्नोई पुत्र भंवरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर में फुटेज से लूट की पुष्टि थाने के पास पकड़ में आने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली। जिससे उसके पकड़े फट गए। पुलिस पकडक़र थाने लाई तो उसने चेन लूटने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने पुलिस कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर में वारदातस्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसकी हरकत नजर आ गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग