
देणोक क्षेत्र के रडक़ाबेरा गांव में चेंजमेकर की बैठक में विकास के मुद्दों पर चर्चा करते ग्रामीण।
देणोक (जोधपुर). राजस्थान पत्रिका की ओर से राजनीति के शुद्धीकरण को लेकर शुरू किए गए चेंजमेकर अभियान के तहत रविवार को घंटियाली पंचायत समिति के तीन ग्राम पंचायत में बैंठकों/ वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस दौरान बैठक में उपस्थित गांवों के युवाओं, चेंजमेकर्स, वॉलिंटियर्स, ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ताओं ने मिलकर सामूहिक रूप से अपने-अपने गांंव व ग्राम पंचायत के विकास के मुद्दों पर चर्चाएं करते हुए उसमें सुधार करने के एजेंडे तैयार किए।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने गत विधानसभा चुनावों के दौरान भी राजनीति शुद्धीकरण के लिए योग्य उम्मीदवारों को जनता के सामने लाने के लिए चेंजमेकर अभियान चलाया। इस अभियान में भाग लेने वाले एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों को प्रदेश की राष्ट्रीय पार्टियों ने टिकट वितरण के दौरान उन्हें टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा जिसमें सफल भी हुए।
इसी प्रकार लोकसभा चुनावों में भी चेंजमेकर अभियान चलाया गया। वह भी कारगर रहा। इसी सफलता को देखते हुए पंचायतीराज चुनावों में भी इस प्रकार का अभियाना चलाया जा रहा है। जिससे गांवों के युवा पंचायतीराज चुनाव-2020 के तहत एक बार फिर चेंजमेकर अभियान से युवाओं को जागरूक करके गांव में योग्य उम्मीदवार का चयन करने में अपनी भागीदारी निभा सके।
चेंजमेकर अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में रडक़ाबेरा,बरजासर, पडियाल सहित आस-पास की दस से अधिक ग्राम पंचायतों के युवाओं ने भाग लिया। इन बैठकों में उपस्थित युवाओं ने प्रत्येक गांव, ग्राम पंचायत मुख्यालय से जुडे इसके लिए डामरीकरण सडक़, कटाणी रास्ता वो खुले, गांवों में हिमालय का मीठा पानी पहुंचे, उच्च शिक्षा के लिए स्नातक स्तर का विश्वविद्यालय बने, चिकित्सा सुविधाओं को बहाल करवाने के लिए चिकित्सा कर्मी चिकित्सालय में उपस्थित रहे।
इस प्रकार से युवाओं ने कई प्रकार के विकास के एजेंडे रखे। इस रडक़ाबेरा में युवा समाजसेवी भंवरलाल, खीचड़, पडियाल में चन्द्रवीर सिंह राठौड़, बरजासर में राजेश विश्रोई ने इक्कीसवीं सदी को ध्यान में रखते हुए कहा कि गांवों का विकास तभी संभव होगा जब गांव का युवा जागरूक होगा।
Published on:
5 Oct 2020, 4:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.