
फैक्ट्री में सोलर प्लांट लगाने का झांसा 10 लाख रुपए ठगे
जोधपुर।
बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सोलर प्लांट लगाने का झांसा देकर उद्यमी से 10.42 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। प्लांट न लगने पर और राशि न लौटाए जाने पर उद्यमी ने कम्पनी के खिलाफ सरदारपुरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार गुरों का तालाब निवासी सुशील भट्टड़ ने सरदारपुरा बी रोड पर अग्रवाल टॉवर में ग्रीन एनर्जी ऑफ इंडिया के मनोजसिंह राठौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडि़त की बोरानाडा में मंगलदीप इण्डस्ट्रीज है। गत 3 जनवरी को मनोज ने सोलर प्लांट लगाने के लिए उससे सम्पर्क किया था। फिर वो सरदारपुरा में कम्पनी के ऑफिस में मिला। सोलर प्लांट लगाने के लिए 12.06 लाख रुपए का कोटेशन दिया था। 27 मार्च को मनोज ने फिर सम्पर्क कर 31 मार्च से पहले ऑर्डर देने पर एक लाख रुपए का फायदा होने की जानकारी दी। इस झांसे में आकर उद्यमी ने 28 मार्च को पांच लाख रुपए अग्रिम दिए थे। फैक्ट्री के टीन शेड की हाईट बढ़ाने के नाम पर 11 अप्रेल को 1.5 लाख रुपए और ले लिए गए थे। तत्पश्चात आरोपी ने 50 हजार रुपए का और फायदा बताकर सम्पूर्ण राशि के भुगतान का आग्रह किया। तब पीडि़त ने 13,67,871 रुपए जमा करवा दिए। इसके बावजूद सोलर प्लांट नहीं लगाया गया। इस संबंध में दबाव डालने पर उसने पूरी राशि लौटाने का भरोसा दिलाया। फिर 3.25 लाख रुपए लौटा दिए गए थे। तीन लाख रुपए का चेक दिया गया, लेकिन वो खाते में पर्याप्त राशि न होने पर चेक अनादरित हो गया। इस संबंध में जानकारी दी गई और शेष राशि लौटाने का दबाव डाला, लेकिन उसने देने से मना कर दिया।
Published on:
18 Nov 2023 12:17 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
