जोधपुर

मुख्यमंत्री करेंगे कल्याणसिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण, तैयारियां जोरों पर

मुख्यमंत्री गहलोत 9 सितम्बर को रामदेवरा दर्शन के बाद दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से सेतरावा तहसील के चौरड़िया गांव पहुंचेंगे

less than 1 minute read
Sep 08, 2023

सेतरावा। शेरगढ़ की राजनीती के धुरधंर, करीब 40 सालों तक प्रधान और 32 सालों तक देवराज हितकारीणी सभाध्यक्ष पद पर रहे स्वर्गीय कल्याणसिंह राठौड़ की प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। सीएम के आधिकारिक दौरे की घोषणा भी हो गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत 9 सितम्बर को रामदेवरा दर्शन के बाद दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से सेतरावा तहसील के चौरड़िया गांव पहुंचेंगे। सीएम यहां कल्याणसिंह की प्रतिमा का अनावरण कर पास बने पांडाल में जनसभा को संबोधित करेंगें। दोपहर 2 बजे चौरड़िया से हेलीकॉप्टर से डांवरा (ओसियां)में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने रवाना होंगे।

प्रचार- प्रसार का कार्य जोरों पर
कल्याणसिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण को लेकर प्रचार-प्रसार कार्यक्रम भी जोरों पर चल रहा हैं। गांव-गांव निमंत्रण पत्र और सोशल मीडीया के जरिए प्रचार किया जा रहा है। निमंत्रण पत्र देकर अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया जा रहा हैं। शेरगढ़, बालेसर, सेखाला, चामु, आगोलाई, सेतरावा, देचू, पीलवा, लोहावट, बापीणी, आऊ, फलोदी, बाप, जोधपुर शहर, ओसिया आदि तहसील क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लाेगों की भागीदारी का अनुमान जताया जा रहा है। सीएम के इस दौरे को देखते हुए प्रतिमा स्थल के पास ही सगत कृर्षि फार्म में हेलीपेड तैयार करवाया जा रहा है। दो दिन से इसका कार्य जारी हैं। वहीं सभास्थल पर पांडाल लगाने का कार्य भी किया जा रहा हैं। इसके साथ ही भोजन व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को लेकर भी काम चल रहा है।

Published on:
08 Sept 2023 11:39 am
Also Read
View All

अगली खबर