1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन: अफीम की गिरफ्त में सेना, अब खुद का कर्मचारी पकड़ा गया

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में आर्मी के जवानों को बदस्तूर अफीम की आपूर्ति की जा रही है और कई जवानों के अफीम की लत लगने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
afim.jpg

जोधपुर। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में आर्मी के जवानों को बदस्तूर अफीम की आपूर्ति की जा रही है और कई जवानों के अफीम की लत लगने की आशंका है। आर्मी इंटेलीजेंस ने लगातार दूसरे दिन एक व्यक्ति को छावनी में अफीम आपूर्ति करते हुए दबोचा। जांच में यह सेना का खुद का कर्मचारी (सिविल डिफेंस) निकला जो डेढ़ साल से सैंकड़ों फौजियों को अफीम बेच चुका था। मामला सामने आने पर अब सेना ने बड़े स्तर पर जांच करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आर्मी इंटेलीेजेंस ने रविवार को छावनी में दूध बेचने वाले एक व्यक्ति (सिविलियन) को पकड़ा था जो जवानों को अफीम भी मुहैया करवाता था।

यह भी पढ़ें- देवासी समाज ने दिखाई एकजुटता, किया शक्ति प्रदर्शन, 5 प्रमुख मांगों पर किया मंथन


आर्मी इंटेलीजेंस ने सोमवार सुबह मिलिट्री स्टेशन के बाहर जोधपुर निवासी पप्पुराम (27) को जवान को अफीम देते हुए पकड़ लिया। पप्पुराम सिविल डिफेंस कर्मचारी है जो मिलिट्री स्टेशन में ही कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार इसने बीते डेढ़ साल से कई यूनिट के जवानों को अफीम की आपूर्ति की है। पप्पुराम जोधपुर जिले के ही गांव का रहने वाला है। वह गांव से अफीम लाता था। पप्पुराम की करीब पांच साल पहले ही नौकरी लगी है। इससे पहले वह जैसलमेर में कार्यरत था। आर्मी इंटेलीजेंस अब जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन पर भी अफीम आपूर्ति के संबंध में जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- RPL: जैकलीन फर्नांडीज के डांस के दीवाने हुए दर्शक, कनिका ने बिखेरा आवाज का जादू, देखें फोटोज

नशे में होने से बहक सकते हैं जवान
सूत्रों के मुताबिक जवानों के अफीम के नशे के आदी होने से सैन्य क्षेत्र की सामरिक सूचनाएं लीक होने का अंदेशा है। अफीम काफी महंगी होती है। बार-बार नशा करने पर जवान इसके आदी हो जाते हैं और फिर किसी भी कीमत पर हासिल करने का प्रयास करते हैं।

पड़ोसी देश की करतूत तो नहीं
सेना में नशे की घुसपैठ चिंताजनक है। आर्मी इंटेलीजेंस इस बात की भी जांच कर रही है कि सैन्य क्षेत्र में अफीम आपूर्ति करने वाले व्यक्ति एजेंट भी हो सकते हैं। रविवार को जो व्यक्ति पकड़ा गया था वह 2016 से सैन्य क्षेत्र दूध बेचने के साथ अफीम की आपूर्ति भी कर रहा था।

Story Loader