देशभर से आए लोग
अखिल राजस्थान स्तर पर हुए समाज के महाकुंभ में देशभर से समाज के लोगों ने भाग लिया। राजस्थान, गुजरात, तमिलनाड़, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित देशभर से देवासी समाज के लोग आए। महंत योगी लक्ष्मणनाथ, केंद्रीय ऊन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गोरधन राईका, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश खाराबेरा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल देवासी, पूर्व राज्यसभा सदस्य सागरभाई राईका, ऊन बोर्ड अध्यक्ष गोरधन राईका, पूर्व मंत्री गुजरात सरकार रणछोड़ भाई, विधायक धानेरा (गुजरात)भावजी भाई, सांवलाराम देवासी भीनमाल, हीराभाई कांग्रेस महाराष्ट्र, खेमराज देसाई (अध्यक्ष, देवासी समाज), छोगाराम (संभागीय आयुक्त) सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। वहीं महिलाएं भी पारंपरिक पोशाक में नजर आई।