8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Weather Forecast: 5 दिनों तक कितनी होगी बारिश, आखिरकार मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

जून महीने की बात करें तो बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के चलते राजस्थान में जोरदार बरसात हुई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 27 Aug 2023, 10:39 AM IST

new_alert_for_heavy_rain_02.jpg

जोधपुर। राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लग चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई सिस्टम नहीं बन रहा है, जिससे प्रदेश में फिर अच्छी बारिश का दौर शुरु हो सके। मानसूनी ट्रफ लाइन की बात करें तो यह एक बार फिर से उत्तर दिशा में हिमालय की पहाड़ियों पर चली गई है, ऐसे में प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर फिर से बढ़ चुका है। ऐसे में सितंबर के पहले हफ्ते तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- RPL T-20: जैकलीन और कनिका मचाएंगी धमाल, फिर आमने-सामने भिड़ेंगी ये 2 टीमें

वहीं जून महीने की बात करें तो बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के चलते राजस्थान में जोरदार बरसात हुई थी। इसके बाद जुलाई में ऐसी मानसूनी बारिश हुई कि कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम में उस बदलाव से किसानों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब बारिश नहीं होने से किसान परेशान दिख रहे हैं। इस महीने में अभी 5 दिन बाकी हैं, लेकिन बरसात होने के आसार नहीं हैं। ऐसे में बरसात का आंकड़ा महीने के आखिर में भी 30.4 मिमी ही बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- चुनावी सीजन में इस शहर को सबसे बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जानें पूरी खबर

मासून सीजन की शुरुआत जुलाई महीने में ही बांध ओवरफ्लो हो गए थे। कुछ बांधों के गेट भी खोले गए। अब बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। बीसलपुर बांध में 9 दिन में 9 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। बारिश नहीं होने से फसलों पर संकट आ सकता है। जून जुलाई में हुई अच्छी बरसात के बाद किसानों ने खरीफ की सफल की बुवाई की थी। सरकार की ओर से तय किए गए 16468 हैक्टेयर की तुलना में 16300 हैक्टेयर बुवाई 23 अगस्त तक हो चुकी है। ऐसे अब फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी की आवश्यकता होगी। भरपूर पानी नहीं मिला तो फसलें भी सूख सकती हैं।