
यहां सरकारी स्कूल में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के चल रही कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के भयानक आंकड़ों के बीच सरकारी गाइडलाइंस का हो रहा उल्लंघन
दिलावरसिंह राठौड़/बेलवा/जोधपुर. ये तस्वीर जोधपुर जिले के निम्बों का गांव ग्राम पंचायत की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की है, जहां पर स्कूली बच्चों को एक कमरे में बिना सोशल डिस्टेंसिंग व बिना मास्क के पढ़ाया जा रहा था। हालांकि राज्यभर के शिक्षण संस्थान कोरोना संक्रमणकाल में बन्द है। वहीं जोधपुर में कोरोना संक्रमण व मौतों के भयानक आंकड़ों के बीच सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाना जानलेवा साबित हो सकता है।
कई स्कूलों में सरकारी गाइडलाइंस की अवहेलना करते हुए बच्चों का अध्यापन कार्य शुरू करवा दिया है। लेकिन शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इसे अनदेखा कर रहे है। गौरतलब है कि 21 सितंबर से राज्य सरकार केंद्र की अनलॉक गाइडलाइंस के अनुसार विद्यार्थियों के शिक्षण संबधी परामर्श के लिए विद्यालय खोलने के निर्देश दिए है, हालांकि अभी तक कक्षा कक्ष में अध्यापन कार्य करवाने को लेकर संशय बरकरार है। निम्बों का गांव के सरकारी विद्यालय की एक कक्षा में बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेंसिंग के शिक्षण कार्य कर रहे स्कूली बच्चे।
Updated on:
20 Sep 2020, 11:31 AM IST
Published on:
20 Sep 2020, 11:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.