31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: ‘उन्होंने साहस दिखाया… दाद देता हूं’, पूर्व CM गहलोत ने क्यों की CM भजनलाल की तारीफ?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री की तारीफ की।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan politics

Photo- Patrika Network

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार देर रात जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री की तारीफ की। अशोक गहलोत ने कहा कि जो उन्होंने कहा है, उस बात को कहने का साहस होना चाहिए। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने साहस दिखाया है, बहुत बड़ी बात है। मैं उनकी हिम्मत की दाद देता हूं।

गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस पहले अपने 5 साल के कार्यकाल और हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल की समीक्षा करें। फिर रिपोर्ट देखकर बताइए, किसका कार्यकाल भारी है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल पर हमारे डेढ़ साल भारी है।

CM भजनलाल ने साहस दिखाया- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि उन्होंने ज्यादा काम किया है, यह तो जनता तय करेगी। लेकिन यह बात कहने का साहस होना चाहिए। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने साहस दिखाया है। बहुत बड़ी बात है। बाकी तो जनता जानती है कि जिलों में क्या हो रहा है? गांव में क्या हो रहा है? गहलोत ने कहा कि जनता जानती है कि 5 सालों में क्या हुआ है और पिछले डेढ़ सालों में क्या हो रहा है।

बता दें कि गहलोत चार दिवसीय जोधपुर दौरे पर है। गहलोत के जोधपुर आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: टीकाराम जूली ने स्वीकार किया CM भजनलाल का ‘चैलेंज’, कहा- ‘समय, स्थान बता दें’