जोधपुर

Assembly Elections 2023: गहलोत का बड़ा ऐलान, राजस्थान में नहीं चलेगा भाजपा का हिंदू कार्ड

राजस्थान में अब भाजपा का हिंदू कार्ड नहीं चलेगा। जनता ने अपना मन बना लिया है।

3 min read
Sep 10, 2023

जोधपुर। राजस्थान में अब भाजपा का हिंदू कार्ड नहीं चलेगा। जनता ने अपना मन बना लिया है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट होगी। परिवर्तन यात्रा से भी चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। बल्कि जनता कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार को रिपीट करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने अल्प जोधपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कहा कि परिवर्तन यात्रा में लोग जुट नहीं रहे है।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने व्यस्ततम दौरे के तहत एक दिन के दौरे पर जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, जैसलमेर और जोधपुर शहर के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने जी-20 पर कांग्रेस के किसी भी सदस्य के शामिल नहीं होने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं के बाधित होने की बात कहते हुए कहा कि लगातार हुए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन वायु मार्ग के प्रतिबद्ध के कारण उनको बदलाव करने पड़े। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 10 सितंबर से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हो रहे इंदिरा ग्रामीण रसोई योजना को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो पैकेट दिए जाते थे वह रेडिमेड हुआ करते थे, लेकिन अब शहरी तर्ज पर यह सुविधा शुरू की जा रही है, जिसका कि फायदा ग्रामीण क्षेत्र के जुड़े लोगों को मिलेगा। उन्होंने वर्तमान में रसोई केंद्र खोले जाने की बात कही।

सुधर रही है शहर की सड़के
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की सड़कों को सुधारने का कार्य निरंतर चल रहा है। अधिकारी सड़कों की सेहत सुधारने के लिए मॉनिटङ्क्षरग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सडक़ें काफी हद तक सुधर चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर बाद ग्राम पंचायत डांवरा में ओसियां के पूर्व विधायक रणजीतसिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जनसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा मैं जब सांसद बना तो परसराम मदेरणा, खेतसिंह राठौड़, रामसिंह विश्नोई, रणजीतसिंह राठौड़ का सान्निध्य मिला। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंच पर पूर्व विधायक रणजीसिंह राठौड़ की पत्नी बदन कंवर राठौड़ से आशीर्वाद लिया


शेखावत पर कसा तंज
गहलोत ने संजीवनी मामले में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मामले में ब्याज नही तो कम से कम मूल तो दे ही सकते हैं। वहीं सेतरावा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समाज कल्याणकारी अनुभवों से मिली सीख से ही जनसेवा के कार्य किए हैं। इनमें शेरगढ़ के पूर्व प्रधान कल्याण ङ्क्षसह राठौड़ से भी सीखने को मिला है। अब ग्राम चौरड़िया में उनकी प्रतिमा भी नई पीढ़ियों को सेवा भाव, संस्कार, संस्कृति और परम्पराओं के लिए प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
- चौरडिय़ा उप स्वास्थ्य केंद्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होगा। इसका नाम कल्याण सिंह की स्मृति में होगा।
- सेखाला कन्या महाविद्यालय अब राव गोगाजी के नाम पर होगा।
- सेतरावा में राव देवराजजी का पैनोरमा बनाया जाएगा।


बाबा रामदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
रामदेवरा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए, चादर चढ़ाई और पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। गहलोत को पुजारी अरुण छंगाणी ने विधि-विधान के साथ बाबा की पवित्र झारी से जल आचमन कराया। यहां गादीपति भोमसिंह तंवर ने सीएम को माला पहनाई। मुख्यमंत्री गहलोत ने बाबा की अनन्य भक्त डालीबाई की समाधि के दर्शन किए।

सीएम ने दिए कई तोहफे
- रामदेवरा में बालिका कॉलेज
- पोकरण के मेघरिखसर, दूधिया में नवीन प्राथमिक विद्यालय।
- मलार के उपस्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत।

वहीं राजस्थान के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को अल्प प्रवास के दौरान जोधपुर पहुंचे। वे इस दौरान एयरपोर्ट से कन्वेंशन सेंटर का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने वहां पर हुए कार्य का विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ऑडिटोरियम हॉल में स्लाइड शो के माध्मम से अब तक कन्वेंशन सेंटर में हुए कार्यों के बारे में जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर के बी ब्लॉक में जाकर भी वहां की जानकारियां ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे वापस एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

Updated on:
10 Sept 2023 09:56 am
Published on:
10 Sept 2023 09:44 am
Also Read
View All

अगली खबर