13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जोधपुर जिले की दर्जनों सड़कों का सीएम ने किया वर्चुअल शिलान्यास , देखें वीडियो

सीसी सड़कों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Google source verification

जोधपुर/ भोपालगढ़ . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रदेश भर की नगर निकायों में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 1528 करोड़ की लागत से बनने वाली 2642 सड़कों का जयपुर से वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान भोपालगढ़ नगरपालिका में भी 6 करोड़ की 29 सड़कों सहित जोधपुर नगर निगम समेत जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में बनने वाली सड़कों के शिलान्यास किए।

इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में भोपालगढ़ के आइटी कक्ष से पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा, प्रधान शांति जाखड़ व उपजिला कलक्टर ताराचंद वैंकट समेत कई अधिकारी व कर्मचारी भी लाइव जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने भोपालगढ़ नगरपालिका में विकास कार्यों की सौगात देते हुए करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 29 नई सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास के कामों में कोई भी कमी नहीं रखी जाएगी। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बिलाड़ा . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार दोपहर बिलाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न 29 वार्डों में छ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई सीसी एवं बीटी 23 किलोमीटर सडक़ों का वर्चुअल पद्धति से उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव एवं क्षेत्रीय विधायक हीराराम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता मदनलाल एवं कनिष्ठ अभियंता कुलदीप के साथ उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र भाटी,सेनेटरी अधिकारी संजय कुमार के अलावा प्रतिपक्ष नेता अर्जुन बोचावत ,पार्षद त्रिलोक नेणीवाल, बंशीलाल, कल्याणसिह, यादवसिह मंजु सेन, फुआराम, बींजाराम एवं कस्बे के अनेकों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को मूर्त रूप दे रही है।

बालेसर में वर्चुअली सड़क निमार्ण का शिलान्यास


बालेसर . सीएम अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुरूप बालेसर नगरपालिका क्षेत्र में 2.50 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रही सड़क का शिल्यान्यास सीएम अशोक गहलोत ने वर्चुअली शिलान्यास किया गया । इस मौके शिल्यान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण मौजूद थे। राणा उगमसिंह इंदा राजकीय पीजी महाविद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम के एलईडी पर सीधा प्रसारण के दौरान उपखंड अधिकारी डा. मनोज कुमार खेमादा,प्रदेश पीसीसी सदस्य जब्बरसिंह राईसर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्जनसिंह राठौड़, चैयरमेन रेंवतराम सांखला, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सोमप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।

पीपाड़सिटी में 6 करोड़ की सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास


पीपाड़सिटी . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पीपाड़ नगरपालिका क्षेत्र में करीब 6 करोड़ की 24 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। वर्चुअल समारोह के लाइव प्रसारण के लिए पालिका के नए भवन सभागार में एलईडी की व्यवस्था की गई । समारोह में उपजिला कलक्टर कँचन राठौड़, पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला, उपाध्यक्ष अफसाना भाटी, पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता नवीन आचार्य का ठेकेदार संघ की ओर स्वागत किया गया। समारोह में बाबूलाल टाक, नरेन्द्र कुलदीप, अब्दुल वहीद बेलिम, करणाराम सहित पार्षद,कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्षद सोहनलाल सांखला ने आभार जताया।